गूगल जल्द ही पेश करेगा Pixel 9, Made by Google इवेंट में किया जाएगा लॉन्च
गूगल ने अपने नए टीजर AI meet IX में गूगल पिक्सल 9 की कुछ झलकियां दिखायी है। गूगल ने अपने पॉपुलर Made by Google इवेंट को 13 अगस्त को आयोजित करने का फैसला किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गूगल पिक्सल 9 ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : गूगल और एप्पल दोनों एक दूसरे की सबसे बड़ी कॉम्पीटिटर कंपनियां है। इन दोनों कंपनियों के बीच अब तगड़ा कॉम्पीटिशन होने जा रहा है। क्योंकि ये दोनों कंपनियां जल्द ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले है। इन दोनों कंपनियों की लॉन्चिंग डेट आस पास की ही रखी गई है।
गूगल ने अपने पॉपुलर Made by Google इवेंट को 13 अगस्त को आयोजित करने का फैसला किया है। गूगल का ये इवेंट एप्पल के आईफोन 16 के लॉन्च होने से पहले किया जाएगा। इसी तरह गूगल भी प्रयास कर रहा है कि अपने लेटेस्ट डिवाइस Pixel 9 की डिटेल्स को लीक होने से बचा सके।
AI meet IX नाम दिया
गूगल ने अपने अपकमिंग इवेंट के लिए एक टीजर जारी किया है। इस टीजर को कंपनी ने AI meet IX नाम दिया है। इस टीजर में गूगल ने Pixel 9 की एक झलक दिखाई है। Pixel 9 गूगल की नई एआई तकनीकों से लैस हो सकता है। इस इवेंट को आयोजित करने के पीछे का कारण ये हो सकता है कि Pixel 9 को अच्छे ढंग से कंट्रोल कर लॉन्च किया जा सके ताकि उसका iPhone 16 के साथ कॉम्पीटिशन को रोका जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Tap and Hold ट्रेंड, AI फोटो प्रेस करते ही बदल जाती है क्वालिटी
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
Samsung का नया धमाका, 6000mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ जल्द आएगा Galaxy F70 Pro, जानें फीचर्स
Made by Google में लॉन्च होगा Pixel 9
गूगल अपने इस Made by Google इवेंट में अपने लेटेस्ट डिवाइस Pixel 9 के लॉन्च कर सकता है। Made by Google इवेंट में 10 बजे स्पेशल अनाउंसमेंट किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद यूजर्स इस डिवाइस पर हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस कर सकते है। गूगल ने Pixel 8a के लॉन्च के पहले भी ऐसा ही किया था, जिसमें गूगल ने अपने डिवाइस को समय से पहले ही उपलब्ध करवाने का फैसला लिया था।
इस बार गूगल नई एआई तकनीक पर ध्यान देने पर विचार कर रहा है। इससे पहले ही गूगल ने हाल ही में अपने एआई चैटबॉट जेमिनी को पेश किया है। जेमिनी को 9 भाषाओं में लॉन्च किया गया है। इसे लॉन्च करके कंपनी एआई तकनीक में अपना योगदान बढ़ाना चाहती है।
