WhatsApp का नया AI फीचर बचाएगा स्कैम से, संदिग्ध चैट दिखते ही मिलेगा अलर्ट, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp Scam Alert: WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आने वाला यह फीचर आपके लिए काफी काम का साबित होने वाला है। WhatsApp एक नए AI आधारित Scam Alert फीचर पर काम कर रहा है।
WhatsApp new AI feature will protect you from scams
WhatsApp में आया Scam Alert AI Feature.Source. Pixabay
Updated on

WhatsApp Scam Alert AI: अगर आप रोजाना मैसेजिंग के लिए WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आने वाला यह फीचर आपके लिए काफी काम का साबित होने वाला है। वहीं WhatsApp एक नए AI आधारित Scam Alert फीचर पर काम कर रहा है जिसका मकसद संदिग्ध बातचीत की पहचान कर यूजर्स को समय रहते सावधान करना है। इसमें खास बात यह है कि सिस्टम मैसेज की जांच डिवाइस पर ही मशीन लर्निंग के जरिए कर सकता है। लेकिन अभी के लिए यह फीचर सीमित बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है और इसे इस्तेमाल करना पूरी तरह वैकल्पिक रखा गया है।

संदिग्ध चैट दिखते ही स्क्रीन पर आएगी चेतावनी

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि WhatsApp का नया सिस्टम बातचीत में मौजूद पैटर्न और संभावित स्कैम के संकेतों का विश्लेषण करेगा। ऐसे में अगर किसी चैट में कुछ संदिग्ध नजर आता है तो उसी बातचीत के अंदर यूजर को चेतावनी दिखाई जा सकती है। वहीं यह अलर्ट केवल संबंधित यूजर को नजर आएगा। सामने वाले कॉन्टैक्ट को इसकी जानकारी नहीं दी जाएगी। ऐसे में चेतावनी मिलने के बाद यूजर के पास उस व्यक्ति को ब्लॉक करने, चैट रिपोर्ट करने या बातचीत जारी रखने जैसे विकल्प होंगे।

गलती से अलर्ट आया तो चैट को कर सकेंगे Trusted

इस फीचर में हर संदिग्ध दिखने वाली बातचीत स्कैम हो यह जरूरी नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए WhatsApp यूजर को किसी चैट को Trusted मार्क करने का विकल्प भी दे सकता है। ऐसे में अगर सिस्टम किसी सामान्य बातचीत को गलती से संदिग्ध मान लेता है तो यूजर उसे भरोसेमंद मार्क कर सकता है। इसके बाद उस चैट के लिए चेतावनी हटने और दोबारा उसे हाइलाइट नहीं किए जाने की संभावना भी होती है।

इसमें यूजर चाहें तो अपने हाल के पांच प्राप्त मैसेज WhatsApp के साथ शेयर भी कर सकते हैं। लेकिन यह विकल्प पूरी तरह वैकल्पिक होगा और इसका उद्देश्य स्कैम डिटेक्शन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करना बताया जा रहा है।

WhatsApp new AI feature will protect you from scams
लाल किले पर 15 अगस्त का जश्न देखना है? ऐसे बुक करें Independence Day 2026 का ऑनलाइन पास, कीमत ₹20 से शुरू

प्राइवेसी को लेकर बड़ा बदलाव

इस फीचर की सबसे अहम बात इसकी प्राइवेसी से जुड़ी है। रिपोर्ट में दी गई जानकारी में बताया गया है कि स्कैम डिटेक्शन के दौरान मैसेज का कंटेंट जांच के लिए यूजर के डिवाइस से बाहर नहीं जाएगा। सिर्फ किसी बातचीत को संदिग्ध मान लिए जाने पर वह अपने आप WhatsApp, Meta या किसी तीसरे पक्ष को रिपोर्ट नहीं होगी। वहीं यूजर जब चाहे इस फीचर को बंद भी कर सकता है। लेकिन अभी के लिए Scam Alert फीचर सीमित बीटा टेस्टिंग में है। ऐसे में इसके अंतिम वर्जन में कुछ बदलाव संभव हैं। अगर टेस्ट सफल रहता है तो भविष्य में यह फीचर WhatsApp पर आने वाले फर्जी ऑफर, संदिग्ध लिंक और दूसरे ऑनलाइन स्कैम से यूजर्स को समय रहते सावधान करने में मदद कर सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com