Google Maps को टक्कर देने आया ये भारतीय नेविगेशन ऐप, जानें क्या है खासियत
गुड़गांव से बरेली जा रही एक कार ने गूगल मैप के जरिए रास्ते को चुना और आधे अधूरे पुल पर चली गई, जिससे कार रामगंगा नदी में गिर गई। इससे तीन लोगों की मौत भी हुई।
- Written By: सिमरन सिंह
Google map को एक भारतीय ऐप ने टक्कर दी है। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: हाल के दिनों में Google Map द्वारा घटी घटना सामने आने के बाद लोगों का विश्वास Google Map से उठने लगा है। घटना के बारे में बताएं तो गुड़गांव से बरेली जा रही एक कार ने गूगल मैप के जरिए रास्ते को चुना और आधे अधूरे पुल पर चली गई, जिससे कार रामगंगा नदी में गिर गई। इससे तीन लोगों की मौत भी हुई। इस घटना के बाद से ही गूगल मैप पर सवाल उठ रहा है कि वह सुरक्षा और सही रास्ते को लेकर कितनी पुख्ता है। क्या भारत की लोकेशन नेविगेशन ऐप इस मामले में ज्यादा बेहतर है, ऐसे सवाल सामने आ रहे हैं?
पहले भी आए मामले सामने
इससे पहले भी कई Google Map द्वारा बताए गए रास्तों के गलत मामले सामने आ चुके हैं, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और कुछ मामलों में तो लोगों की जान भी गई है। आजकल यह कहा जा रहा है कि नेविगेशन ऐप हर किसी के लिए बहुत जरूरी हो गया है। ज्यादातर लोग इसीलिए Google Map पर निर्भर रहते हैं, लेकिन इंडियन नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। मार्केट में एक इंडियन ऐप आया है, जो बेहतरीन नेविगेशन सर्विसेज दे रहा है, जिस वजह से Google Map के लिए यह एक परेशानी की बात बन चुकी है।
Mappls इंडियन नेविगेशन ऐप
भारत में लगातार पॉपुलर हो रहा इंडियन नेविगेशन ऐप Mappls, मैप बाय इंडिया एक बेहतरीन नेविगेशन सर्विस प्रोवाइड कर रहा है, जो Google Map के जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर Mappls के फीचर्स के बारे में बात करें तो वह कई सारे नजर आते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
UPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी
छत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
भारतीय सड़कों की समझ
सबसे पहला फीचर Mappls में यही दिखाई देता है कि वह भारतीय सड़कों और ट्रैफिक की बेहतर समझ रखता है। भारत में नए-नए हाईवेज और एक्सप्रेसवे को वह ध्यान में रखता है। इसके अलावा लोकल रोड और गलियों का भी वह डेवलपमेंट देखता है, जिसके जरिए वह नए रास्ते निकालता है। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए ही यह ऐप डिटेल्स को अपडेट करता है।
लोकल लैंग्वेज का सपोर्ट
Mappls में एक खास बात यह भी है कि यह कई भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है, जिससे आप अपनी लोकल भाषा में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत के अलग-अलग राज्य और इलाकों के अनुसार यह अपनी भाषा को बड़ी आसानी से बदल लेता है।
ऑफलाइन मैप सर्विस
इस ऐप के माध्यम से आप ऑफलाइन मैप को भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे इंटरनेट कनेक्शन की आपको जरूरत नहीं है और आसानी से नेविगेट कर पाएंगे।
डिटेल में जानकारी
इस ऐप के जरिए सिर्फ आप मेन रोड की नहीं बल्कि छोटी गलियों और गली मोहल्लों की भी डिटेल्स को निकाल सकते हैं, क्योंकि Mappls को भारतीय रास्तों की अच्छी समझ है।
इंडियन यूजर्स के लिए डिजाइन
Mappls को खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह सड़कों पर मौजूद गड्ढे, रोड कंस्ट्रक्शन के काम, टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप, एटीएम जैसी चीजों की जानकारी दे पाता है।
आखिर में बता दें कि Mappls को इंडियन साइंस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ISRO के रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम ‘नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन’ (NavIC) के जरिए बनाया गया है। अगर आप भी Google Map के बजाए एक ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो भारत में रहते हुए रियल टाइम डेटा अपडेट को ध्यान में रखते हुए यह ऐप आपके लिए बेहतर होगा। आप इस नेविगेशन ऐप को ट्राई जरूर करें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
