यह टेक कंपनी एक बार फिर छंटनी को तैयार, 9,100 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

Microsoft एक बार फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है, रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने कुल कार्यबल के 4% यानी करीब 9,100 कर्मचारियों को निकालने वाला है और इस के कई कारण है।
यह टेक कंपनी एक बार फिर छंटनी को तैयार, 9,100 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा
Microsoft में फिर लोगों को काम से जा रहा निकाला। (सौ. Microsoft)
Published on
Updated on

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Microsoft ने एक बार फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है। Seattle Times की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने कुल कार्यबल के 4% यानी करीब 9,100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। 2023 के बाद यह माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है। इस कदम के पीछे प्रमुख कारण हैं— आर्थिक अनिश्चितता, कॉस्ट कटिंग और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाना। अमेरिका की कई टेक कंपनियों में इस तरह की छंटनी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

मई में भी हुई थी 6,000 कर्मचारियों की छंटनी

यह पहली बार नहीं है जब माइक्रोसॉफ्ट ने इतने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को निकाला हो। मई 2025 में भी कंपनी ने करीब 6,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके कुछ ही हफ्तों बाद जून की शुरुआत में 300 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी भी छिन गई थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन स्टेट को दिए गए नोटिस में इन छंटनियों की जानकारी दी गई थी।

सेल्स और मार्केटिंग टीम पर सबसे ज्यादा असर

इस बार छंटनी का असर सिर्फ इंजीनियरिंग या डेवेलपमेंट टीम पर नहीं, बल्कि सेल्स और मार्केटिंग टीम पर सबसे अधिक पड़ रहा है। जून 2024 तक माइक्रोसॉफ्ट की सेल्स और मार्केटिंग यूनिट में 45,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी ने अप्रैल 2025 में ही संकेत दे दिए थे कि वह अब छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायों (SMBs) के लिए सॉफ्टवेयर बिक्री का काम थर्ड-पार्टी एजेंसियों के माध्यम से कराएगी। “कंपनी अब सीधे ग्राहकों से जुड़ी भूमिकाओं को बाहरी एजेंसियों को सौंपने की रणनीति अपना रही है।”

अब तक कंपनी की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इस लेटेस्ट छंटनी पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन इंडस्ट्री जानकारों का मानना है कि यह फैसला कंपनी के लागत में कटौती और लंबे समय की रणनीति का हिस्सा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com