गूगल फोटोज से करें फोन का स्टोरेज खाली, बिना फोटो खोए उठाएं फायदा
कई लोगों की यह शंका रहती है कि गूगल फोटोज में इमेजेस ओरिजनल क्वालिटी में सेव नहीं होतीं। लेकिन ऐसा नहीं है—गूगल यूजर्स को ओरिजनल क्वालिटी में बैकअप का विकल्प देता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Photos से कैसे करें फोटों खाली। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: गूगल का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम तब बेहतर काम करता है जब डिवाइस में पर्याप्त स्टोरेज मौजूद हो। अधिकतर यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन की फोटोज गूगल फोटोज में सेव करते हैं, ताकि फोन का स्पेस बच सके। हालांकि, कई लोगों की यह शंका रहती है कि गूगल फोटोज में इमेजेस ओरिजनल क्वालिटी में सेव नहीं होतीं। लेकिन ऐसा नहीं है—गूगल यूजर्स को ओरिजनल क्वालिटी में बैकअप का विकल्प देता है।
बड़ी फाइलें जल्दी भर सकती हैं क्लाउड स्टोरेज
जब आप हाई-क्वालिटी फोटोज और वीडियो को ओरिजनल फॉर्मेट में क्लाउड में सेव करते हैं, तो यह आपके गूगल स्टोरेज को तेजी से भर सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि आप समय-समय पर फोन से उन फोटोज को हटा दें, जिनका सुरक्षित बैकअप गूगल फोटोज पर बन चुका है।
‘फ्री अप स्पेस’ से हटाएं डुप्लीकेट लोकल फाइल्स
गूगल फोटोज में एक बेहद काम का टूल है—Free Up Space। इसके जरिए आप उन सभी लोकल फोटोज और वीडियोज को अपने डिवाइस से हटा सकते हैं जिनकी क्लाउड में पहले ही बैकअप कॉपी मौजूद है। इससे आपके फोन का स्टोरेज खाली होगा और डिवाइस स्मूदली चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
कैसे करें इस्तेमाल? यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- गूगल फोटोज ऐप खोलें और लाइब्रेरी टैब पर जाएं।
- ऊपर की ओर दिए गए Utilities ऑप्शन पर टैप करें।
- Free Up Space पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे Free Up बटन को दबाएं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
नोट: “जब आप यह प्रोसेस शुरू करते हैं, तो गूगल फोटोज यह सुनिश्चित करता है कि वह केवल उन्हीं फोटोज को हटाए, जिनका बैकअप क्लाउड में सुरक्षित हो चुका है। लोकल रूप से सेव फोटोज सुरक्षित रहती हैं।” डिलीशन की प्रक्रिया आमतौर पर कुछ सेकंड से लेकर 10 मिनट तक का समय ले सकती है, यह आपके स्टोरेज पर निर्भर करता है।
