-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Fastag Recharge Made Easy Mobile Recharge Explained Steps To Recharge By Mobile
मोबाइल से ऐसे करें FASTag रिचार्ज, नहीं देना पड़ेगा दोगुना टोल
- Written By: सिमरन सिंह
टोल प्लाजा पर फास्टैग (FASTag) अनिवार्य होता है। इससे टोल टैक्स सीधे आपके अकाउंट से कट जाता है और आपको लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होती।

Fastag को इस तरह से कर सकते है फोन से रिर्चज। (सौ. Paytm)
आजकल देशभर में टोल प्लाजा पर फास्टैग (FASTag) अनिवार्य हो गया है। इससे टोल टैक्स सीधे आपके अकाउंट से कट जाता है और आपको लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर फास्टैग में बैलेंस नहीं है, तो या तो आपको दोगुना चार्ज देना पड़ सकता है या यात्रा रोकनी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर FASTag रिचार्ज करते रहें। आइए जानते हैं, मोबाइल से फास्टैग रिचार्ज करने का सबसे आसान तरीका।
1. UPI ऐप से FASTag रिचार्ज करें (Google Pay, PhonePe, Paytm)
आज के समय में अधिकतर लोग UPI आधारित ऐप जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm का इस्तेमाल करते हैं। इन ऐप्स से भी आप बहुत ही आसानी से फास्टैग रिचार्ज कर सकते हैं।
बस अपने मोबाइल में कोई भी UPI ऐप खोलें। फिर “FASTag” या “Bill Payments” सेक्शन में जाएं। यहां पर बैंक या FASTag प्रोवाइडर (जैसे ICICI, HDFC, Axis Bank, Paytm आदि) को चुनें। इसके बाद वाहन नंबर या FASTag ID लिंक करें, फिर जितना अमाउंट रिचार्ज करना है, वह दर्ज करें और ‘Pay’ बटन पर टैप करें। कुछ ही सेकंड्स में रिचार्ज पूरा हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
Delhi Toll System: दिल्ली के 156 टोल पर नया सिस्टम लागू होगा, बिना रुके टैक्स कटेगा, मिलेगी राहत
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
2. बैंक की मोबाइल ऐप या वेबसाइट से रिचार्ज करें
अगर आपका FASTag किसी बैंक से जुड़ा है, तो आप उस बैंक की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी रिचार्ज कर सकते हैं।
जैसे – ICICI iMobile ऐप खोलें, FASTag सेक्शन में जाएं, वाहन नंबर से जुड़ा FASTag सिलेक्ट करें, रिचार्ज राशि दर्ज करें और पेमेंट करें। HDFC, Axis Bank, SBI जैसे बैंक की ऐप्स में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
1 जून से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत बनाएं बैकअप वरना खो सकते हैं जरूरी डेटा
3. My FASTag ऐप से करें रिचार्ज
यह ऐप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा जारी की गई आधिकारिक ऐप है। इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें। ऐप में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें और FASTag अकाउंट लिंक करें। फिर UPI या नेट बैंकिंग से भुगतान कर रिचार्ज पूरा करें।
रिचार्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही रिचार्ज करें।
- FASTag रिचार्ज का मैसेज मिलने पर उसे सेव कर लें।
- समय-समय पर FASTag बैलेंस चेक करते रहें।
- किसी भी समस्या की स्थिति में फास्टैग कस्टमर केयर से संपर्क करें।
Fastag recharge made easy mobile recharge explained steps to recharge by mobile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














