-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Facebooks New Policy Posting Sexual Content Trolling Politicians Journalists And Celebrities Accounts Will Be Banned
फेसबुक की नई पॉलिसी: सेक्शुअल कंटेंट पोस्ट करना पड़ेगा महंगा, नेताओं, पत्रकारों और सेलिब्रिटी को ट्रोल करने पर अकाउंट होगा बैन
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: फेसबुक ने अपनी पॉलिसी (Facebook New Policy) में कुछ अपडेट किया है। अब यूज़र्स को अपनी हर एक पोस्ट संभलकर डालनी होगी। अगर कोई भी यूज़र फेसबुक पर सेक्शुअल कंटेंट (Facebook Sexual Content) पोस्ट करता है तो कंपनी उसके अकाउंट को बैन कर सकती है। इसके तहत यदि कोई यूजर पब्लिक फिगर जैसे सेलिब्रिटी (Celebrities), पॉलिटिशियन (Politician), क्रिकेटर (Cricketers) और पत्रकारों (Journalist) को ट्रोल (Facebook Trollers) करते हैं तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है। इसमें यूजर की प्रोफाइल, पेज, ग्रुप या इवेंट को हमेशा के लिए हटा दिया जा सकता है।
अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ लोग होते हैं, जो अश्लील कंटेंट (Pornographic Content) शेयर करते रहते हैं। वहीं कुछ यूज़र्स बड़ी हस्तियों को ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते। उनसे जुड़े कई मीम्स बनाकर शेयर करते हैं। अब अगर कोई इस तरह का मज़ाक करता है तो उसके लिए यह भारी पड़ सकता है। फेसबुक के ग्लोबल सेफ्टी हेड एंटीगोन डेविस ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि लोगों की छवि खराब वाले यूज़र्स के खिलाफ फेसबुक कड़े कदम उठा सकता है। कंपनी ने पॉलिसी में बदलाव करके पब्लिक फिगर और इंडिविजुअल के बीच फर्क को हाइलाइट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों तत्काल सेफ्टी ऑडिट के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें नागपुर का हाल
इतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?
8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
The India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
इसके अलावा फेसबुक सामूहिक तौर पर लोगों को टारगेट करने वाले पोस्ट को डिलीट कर देगा। वहीं इनबॉक्स में डायरेक्ट मैसेज भेजने के नियमों में भी बदलाव किया जाएगा। साथ ही कंपनी प्रोफाइल और पोस्ट पर कमेंट को भी सिक्योर किया जाएगा। इस पर फेसबुक का कहना है कि, कंपनी सेलिब्रिटी और नामी लोगों की लिस्ट बनाएगी, जिससे उन्हें ऑनलाइन ट्रोलर्स से बचाएगी।
बता दें कि, फेसबुक ने अब तक 1,259 अकाउंट, पेज और ग्रुप को बैन कर दिया है, जो पब्लिक डिबेट में प्लान कर हेरफेर करते हैं। वहीं इसी महीने फेसबुक ने सूडान और ईरान में भी एक्शन लिया है। ईरान में फेसबुक ने 93 अकाउंट, 14 पेज, 15 ग्रुप और 194 इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए हैं। जबकि सूडान में फेसबुक ने 116 पेज, 666 अकाउंट, 69 ग्रुप और 92 इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन किया गया है।
Facebooks new policy posting sexual content trolling politicians journalists and celebrities accounts will be banned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों तत्काल सेफ्टी ऑडिट के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें नागपुर का हाल
Jul 24, 2026 | 11:13 AMइतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?
Jul 24, 2026 | 11:12 AM8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
Jul 24, 2026 | 11:11 AMThe India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
Jul 24, 2026 | 11:11 AMAyurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Jul 24, 2026 | 11:09 AMपेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
Jul 24, 2026 | 11:08 AMSawan Puja Rules : सावन में इन नियमों का पालन करने वालों पर बरसती है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा
Jul 24, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM










