

Facebook AI Mode: Facebook का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि Meta ने फेसबुक पर कई नए AI फीचर्स लॉन्च किए हैं जो प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकते हैं। इसको लेकर कंपनी ने जानकारी दी है कि इन नए टूल्स की मदद से यूजर्स न सिर्फ जानकारी तेजी से खोज पाएंगे लेकिन इसके साथ ही कंटेंट क्रिएशन और फोटो एडिटिंग भी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि Meta की यह पहल फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आगे ले जाकर AI-संचालित डिजिटल अनुभव में वाला बनाना चाहती है।
फेसबुक में जोड़ा गया नया AI Mode पारंपरिक सर्च इंजन की तरह सिर्फ लिंक या पोस्ट नहीं दिखाएगा पर इसके साथ ही एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करेगा। जिससे यूजर सीधे अपना सवाल पूछ सकेंगे और AI फेसबुक पर मौजूद पब्लिक पोस्ट, ग्रुप्स और रील्स की जानकारी का विश्लेषण भी निकाल पाएंगे। वहीं इस फीचर में सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को किसी विषय पर जानकारी ढूंढने के लिए लंबी पोस्ट या वीडियो खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि क्योंकि AI सार्वजनिक पोस्ट से जानकारी जुटाएगा इसलिए कुछ मामलों में गलत या पुरानी जानकारी मिलने की संभावना भी बनी रह सकती है।
Meta ने कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाने के लिए कई नए AI फीचर्स भी पेश किए हैं। जिसमें अब कैमरा रोल शेयरिंग सुझावों में नए कोलाज कटआउट टेम्पलेट्स और ट्रांजिशन इफेक्ट्स मिलेंगे। जिसकी मदद से साधारण फोटो और वीडियो को कुछ ही क्लिक में आकर्षक मोंटाज में बदला जा सकेगा। खास बात यह है कि ये सभी फीचर्स पूरी तरह Opt-In होंगे। जिसका सीधा मतलब है कि यूजर्स चाहें तो इन्हें ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इससे प्राइवेसी और कंट्रोल दोनों यूजर के हाथ में रहेगा।
फेसबुक में नया AI Photo Preset फीचर भी जोड़ा गया है। इसके जरिए यूजर्स अपनी तस्वीरों में डिजिटल बदलाव कर सकेंगे। AI की मदद से कपड़े, हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज बदली जा सकेंगी। इतना ही नहीं, खेल प्रेमी अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी भी तस्वीरों में जोड़ पाएंगे। इसके लिए स्टोरीज में उपलब्ध Wear It फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही प्रोफाइल फोटो को भी नए अंदाज में डिजाइन करने का विकल्प मिलेगा।
पिछले कुछ समय से Meta लगातार Facebook, Instagram और WhatsApp में AI फीचर्स जोड़ रही है। AI असिस्टेंट, एनिमेटेड प्रोफाइल फोटो और AI-आधारित जवाब जैसे फीचर्स पहले ही पेश किए जा चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले समय में कंपनी कई प्रीमियम AI सब्सक्रिप्शन फीचर्स भी लॉन्च कर सकती है।