X Money: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे डिजिटल पेमेंट सर्विस, Everything App बनने की दिशा में बड़ा कदम

एलन मस्क की कंपनी X इस साल के अंत तक अपनी पहली डिजिटल पेमेंट सर्विस X Money को लॉन्च करने की तैयारी में है। मस्क ने खुद एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
X Money: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे डिजिटल पेमेंट सर्विस, Everything App बनने की दिशा में बड़ा कदम
क्या है X money. (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) इस साल के अंत तक अपनी पहली डिजिटल पेमेंट सर्विस X Money को लॉन्च करने की तैयारी में है। मस्क ने खुद एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है कि शुरुआत में यह सेवा सीमित यूजर्स के लिए बीटा ट्रायल के रूप में उपलब्ध होगी। इस प्रोजेक्ट पर कई वर्षों से काम चल रहा है, और मस्क ट्विटर अधिग्रहण के बाद से ही इसे लॉन्च करने की योजना में जुटे हुए हैं।

तकनीकी ढांचा लगभग तैयार, बीटा टेस्टिंग की तैयारी

हालिया अपडेट में मस्क ने बताया कि X Money का टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और इसका बीटा ट्रायल जल्द शुरू किया जाएगा। यह बीटा फेज इस बहुप्रतीक्षित सेवा को सभी यूजर्स तक पहुंचाने की दिशा में पहला बड़ा कदम होगा।

Everything App का सपना

मस्क का उद्देश्य X को केवल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में न रखते हुए इसे एक Everything App के रूप में विकसित करना है। इस ऐप में यूजर्स को मैसेजिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। X Money इसी विजन का हिस्सा है, जिससे यूजर ऐप के अंदर ही रुका हुआ पैसा भेजने, प्राप्त करने और मैनेज कर सकेंगे।

क्रिप्टो और Visa के साथ साझेदारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेवा में क्रिप्टोकरेंसी, विशेष रूप से बिटकॉइन को भी पेमेंट के विकल्प के रूप में शामिल किया जाएगा। साथ ही मस्क Visa जैसी कंपनियों के साथ मिलकर तेज़ और सुविधाजनक लेनदेन का सिस्टम तैयार कर रहे हैं।

2025 में होगा सार्वजनिक लॉन्च

X के आधिकारिक पेमेंट हैंडल ने जानकारी दी है कि X Money को 2025 में पब्लिक लॉन्च किया जाएगा। मस्क की योजना है कि अमेरिका के सभी 50 राज्यों से मंजूरी मिलने के बाद इसे लॉन्च किया जाए, ताकि यह सेवा बिना किसी बाधा के शुरू की जा सके। “मैं फिर से 24x7 काम कर रहा हूं, फैक्ट्री या मीटिंग रूम में ही सो रहा हूं,” — एलन मस्क

डिजिटल फ्यूचर की ओर बड़ा कदम

X Money, मस्क के उस ड्रीम का हिस्सा है जिसमें वह X को एक ऐसा सुपर ऐप बनाना चाहते हैं, जहां हर डिजिटल जरूरत – चाहे वह पेमेंट हो, बैंकिंग या क्रिप्टो – एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी हो सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com