Elon Musk के पिता की सफलता, विवाद और अनकही कहानियां
करियर एक स्वतंत्र कंसल्टिंग इंजीनियर के रूप में शुरू किया और दिन-रात मेहनत कर 24 साल की उम्र में खुद की कंपनी स्थापित कर ली। इससे उन्हें अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिला।
- Written By: सिमरन सिंह
elon musk के पिता ने कुछ राज से पर्दा हटाया है। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क के पिता, एरोल मस्क, अपनी निजी जिंदगी और विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। पेशे से इंजीनियर एरोल मस्क ने अपनी मेहनत और लगन से कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल कर ली थी। हाल ही में The Ahmad Mahmood Show में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने शुरुआती जीवन और करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
एरोल ने बताया कि 26 साल की उम्र तक वे आर्थिक रूप से बेहद सफल हो चुके थे और उन्होंने वह घर खरीद लिया था, जिसमें एलन मस्क का बचपन बीता। यह संपत्ति वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में यूरोपीय संघ के राजदूत के पास है। उन्होंने अपना करियर एक स्वतंत्र कंसल्टिंग इंजीनियर के रूप में शुरू किया और दिन-रात मेहनत कर 24 साल की उम्र में खुद की कंपनी स्थापित कर ली। इससे उन्हें अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिला।
क्या एलन मस्क अमीर परिवार से थे?
एलन मस्क के संघर्षपूर्ण बचपन की धारणा को खारिज करते हुए एरोल मस्क ने बताया कि उनके बेटे ने Rolls-Royce जैसी लग्जरी कार से स्कूल की यात्रा की थी। हालांकि, एलन मस्क ने सार्वजनिक रूप से इस दावे का खंडन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
सिर्फ दो दिन कॉलेज जाने वाले एलन मस्क ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर; रातों-रात बढ़ा नेटवर्थ!
एलन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति! SpaceX IPO ने रचा इतिहास, रातोंरात आया बंपर उछाल
ईरान जंग ने बिगाड़ा मस्क का खेल! Starlink की मंजूरी पर भारत सरकार ने लगाई रोक; जानें क्या है पूरा मामला
एक बार X (पूर्व ट्विटर) पर जवाब देते हुए, एलन मस्क ने कहा था कि उनका परिवार निम्न-आय वर्ग से अपर-मिडल क्लास तक आया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कभी कोई बड़ी वित्तीय मदद या विरासत में संपत्ति नहीं मिली। उनके पिता का इंजीनियरिंग व्यवसाय करीब 20-30 साल तक अच्छा चला, लेकिन बाद में आर्थिक संकट में आ गया। पिछले 25 वर्षों से एरोल मस्क आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं और अपने बेटों की आर्थिक सहायता पर निर्भर हैं।
पिता-पुत्र के बीच तनावपूर्ण संबंध
एलन मस्क और उनके पिता एरोल के बीच रिश्ते हमेशा से जटिल रहे हैं। माता-पिता के तलाक के बाद से ही उनके संबंधों में खटास बनी हुई है। हालांकि, एरोल मस्क अपने अनुभवों और जीवन के उतार-चढ़ाव को लेकर हमेशा खुलकर बात करते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
रोमांचक जीवन और व्यापारिक फैसले
एरोल मस्क का जीवन काफी रोमांचक रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया तक सिंगल-इंजन एयरक्राफ्ट से जाने वाले पहले यात्री थे। उनकी दादी कनाडा की पहली महिला लाइसेंस प्राप्त Chiropractor थीं।
Business Insider South Africa को दिए गए एक इंटरव्यू में एरोल ने खुलासा किया कि उन्होंने जाम्बिया में एक पन्ना (एमराल्ड) खदान का 50% हिस्सा खरीदा था, और यह फैसला अचानक लिया गया था।
उन्होंने स्वीकार किया कि एक समय पर उनकी कमाई इतनी अधिक थी कि उसे संभालना भी मुश्किल हो गया था। उनके व्यापारिक फैसले और निवेश हमेशा लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय रहे हैं।
