-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Download Arattai Messenge Zoho Corporation On Android And Iphone
Zoho का नया मैसेजिंग ऐप Arattai, WhatsApp का भारतीय विकल्प
- Written By: सिमरन सिंह
Indian Messaging App: Zoho Corporation ने अपना नया मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप Arattai लॉन्च किया है। जिसको WhatsApp का भारतीय विकल्प माना जा रहा है।

Zoho में क्या है खासियत। (सौ. Zoho)
Arattai Messenger Download: भारतीय टेक कंपनी Zoho Corporation ने अपना नया मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप Arattai लॉन्च किया है। खासतौर पर भारत में विकसित इस ऐप को अब WhatsApp का भारतीय विकल्प माना जा रहा है। इसमें वॉइस और वीडियो कॉल, मीडिया शेयरिंग, ग्रुप चैट, चैनल, स्टोरीज़ और ऑनलाइन मीटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। Arattai की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कमजोर नेटवर्क और लो-एंड स्मार्टफोन्स पर भी स्मूदली चलता है। यही वजह है कि यह ऐप हर वर्ग के यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
एंड्रॉयड पर ऐसे करें डाउनलोड
- Google Play Store खोलें और Arattai Messenger (Zoho Corporation) सर्च करें।
- Install बटन पर टैप करें।
- या फिर सीधे Arattai की ऑफिशियल वेबसाइट से Play Store लिंक पर जाएं। ध्यान रखें: किसी थर्ड-पार्टी APK से इसे डाउनलोड न करें।
iPhone पर डाउनलोड का तरीका
- App Store खोलें और Arattai Messenger सर्च करें।
- डेवलपर के रूप में Zoho Corporation कन्फर्म करें।
- Get बटन पर टैप करके इंस्टॉल करें।
इंस्टॉलेशन के बाद यूजर को देश का नाम और फोन नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करना होगा। इसके बाद ऐप कॉन्टैक्ट्स, माइक्रोफोन, कैमरा और नोटिफिकेशन की परमिशन मांगेगा। अंत में प्रोफाइल नाम और फोटो सेट करें, ताकि पहचान आसान हो।
फीचर्स और यूज़र एक्सपीरियंस
Arattai आपके फोनबुक कॉन्टैक्ट्स को ऑटोमैटिकली स्कैन कर यह दिखाता है कि कौन पहले से इसका इस्तेमाल कर रहा है। अगर कोई कॉन्टैक्ट ऐप पर नहीं है, तो आप उसे SMS इनवाइट भेज सकते हैं।
- इसमें 1:1 चैट, ग्रुप चैट, मीडिया शेयरिंग और सीधे चैट से कॉलिंग का ऑप्शन मौजूद है।
- खास फीचर सीक्रेट डिस्कशन यूजर्स को सुरक्षित बातचीत का विकल्प देता है।
- ग्रुप डिस्कशन, चैनल ब्रॉडकास्ट, स्टोरीज़ अपडेट और मीटिंग शेड्यूलिंग जैसी सुविधाएं इसे और पावरफुल बनाती हैं।
Arattai न सिर्फ स्मार्टफोन्स, बल्कि Windows, macOS और Linux पर भी उपलब्ध है। यहां तक कि इसे Android TV पर भी Arattai – Secure Communication नाम से डाउनलोड किया जा सकता है।
प्राइवेसी और सिक्योरिटी
Zoho का दावा है कि Arattai कॉल्स end-to-end एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं। हालांकि, चैट मैसेज की पूरी एन्क्रिप्शन अभी धीरे-धीरे रोलआउट हो रही है। इसलिए फिलहाल संवेदनशील जानकारी टेक्स्ट में शेयर करने से बचने की सलाह दी जा रही है।
अगर OTP न मिले तो नंबर चेक करें, Resend करें या Voice Verification का इस्तेमाल करें। वहीं, नोटिफिकेशन या कॉलिंग की समस्या आने पर ऐप की परमिशन और बैटरी सेटिंग्स चेक करें। साथ ही ऐप को हमेशा अपडेटेड रखें, ताकि नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स समय पर मिल सकें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Download arattai messenge zoho corporation on android and iphone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














