₹85,000 का Temple वियरेबल खरीदने से पहले Deepinder Goyal ने दी सलाह, बोले- पहले ये काम करें

Temple Brain Monitoring Device: Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal ने Temple को लेकर अहम सलाह दी है। जिसमें उनका कहना है कि इसको खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Deepinder Goyal offers advice before purchasing the ₹85,000 Temple wearable
Deepinder Goyal ने Temple के बारे में बताया।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Deepinder Goyal ने हेल्थ-टेक डिवाइस Temple को खरीदने से पहले सलाह दी।

  • X पर Temple के प्री-ऑर्डर को लेकर उन्होने जानकारी भी दी है।

  • यूजर का जवाब देते हुए बताया कि Basics के बारे में सभी को पता होना चाहिए।

Deepinder Goyal Temple Wearable: Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal ने अपने नए हेल्थ-टेक डिवाइस Temple को लेकर संभावित खरीदारों को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर लोगों की बुनियादी स्वास्थ्य आदतें ठीक नहीं हैं तो उन्हें फिलहाल इस महंगे वियरेबल को खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि यह डिवाइस दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े संकेतों को मॉनिटर करने के लिए बनाया गया है।

इसको लेकर Deepinder Goyal की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर की पोस्ट के जवाब में आई। यह चर्चा ऐसे समय में हुई है जब Temple के पहले बैच के प्री-ऑर्डर 1 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले हैं। इसकी शुरुआती कीमत 85,000 रुपये रखी गई है जिसमें लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

Deepinder Goyal ने Temple खरीदने से पहले क्या कहा?

X पर Temple के प्री-ऑर्डर को लेकर अपडेट साझा करते हुए Goyal ने शुरुआती एक्सेस के लिए साइन अप करने वाले यूजर्स को जानकारी दी है। उन्होंने बाकी लोगों को Temple ऐप डाउनलोड करने और अपना कार्ट तैयार रखने के लिए भी कहा है। साथ ही इस पोस्ट पर एक यूजर ने लोगों को डिवाइस खरीदने से पहले अपनी बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों पर ध्यान देने की सलाह दी।

इसके जवाब में Deepinder Goyal ने लिखा, “इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद। मैं कल एक पोस्ट डालने वाला था कि अगर आपके बेसिक्स क्लियर नहीं हैं, तो 'टेम्पल' (Temple) न खरीदें।” इस जवाब से साफ है कि Goyal भी लोगों को पहले अपनी बुनियादी आदतें सुधारने की सलाह देना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने अभी विस्तार से नहीं बताया है कि खरीदारों को किन आदतों को प्राथमिकता देनी होगी। यूजर की पोस्ट में साझा की गई एक तस्वीर में पर्याप्त नींद, संतुलित खानपान, वेट ट्रेनिंग, स्प्रिंटिंग और रोजाना चलने जैसी गतिविधियों को स्वास्थ्य की प्राथमिकताओं के रूप में दिखाया गया था।

क्या है Temple और कैसे करता है काम?

Temple के बारे में बताए तो यह एक ब्रेन-मॉनिटरिंग वियरेबल है जिसे Deepinder Goyal के समर्थन वाली निजी पहल के तहत विकसित किया गया है। इसमें ऑप्टिकल सेंसर का इस्तेमाल होता है जो दिमाग में रक्त प्रवाह में होने वाले बदलावों को ट्रैक करते हैं। कंपनी इस माप को BrainFlow कहती है। डिवाइस का उद्देश्य दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन से जुड़े संकेतों की निगरानी करना है।

लेकिन ऐसे डिवाइस से मिलने वाले डेटा को समझना जरूरी है। केवल किसी माप को ट्रैक करने से यह साबित नहीं होता कि डिवाइस किसी बीमारी की पहचान या उसका इलाज कर सकता है। साथ ही Temple की क्षमताओं को लेकर स्वतंत्र रूप से उपलब्ध प्रदर्शन संबंधी आंकड़े सीमित रहे हैं।

Deepinder Goyal offers advice before purchasing the ₹85,000 Temple wearable
ऑनलाइन ठगी से बचना है तो आज ही करें ये 5 बदलाव, आपका डिजिटल डेटा रहेगा ज्यादा सुरक्षित

₹85,000 कीमत, डिलीवरी में लग सकते हैं तीन महीने

Temple के पहले बैच की कीमत 85,000 रुपये है। इसमें लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन शामिल है। Deepinder Goyal ने इसको लेकर बताया है कि हर डिवाइस ऑर्डर मिलने पर हाथ से तैयार किया जाएगा और खरीदारी के तीन महीने के भीतर डिलीवरी की उम्मीद है। ऐसे में 1 नवंबर को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को डिवाइस 2027 की शुरुआत में मिल सकता है।

वहीं यह वियरेबल छह रंगों में उपलब्ध होगा। इनमें Real Jade, Deep Blue और Purple Funk लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किए जाएंगे। साथ ही डिवाइस के रिप्लेसमेंट स्टिकी पार्ट्स की कीमत अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है। Goyal ने संकेत दिया है कि इनकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखने और लगभग 5,000 रुपये का लक्ष्य रखने की कोशिश है।

जानकारी के लिए बता दें कि Temple की चर्चा तब बढ़ी थी जब Goyal एक पॉडकास्ट में सिर पर लगा छोटा मेटैलिक डिवाइस पहने नजर आए थे। बाद में उन्होंने इसके आकार में कमी और शुरुआती यूनिट तैयार होने की जानकारी भी साझा की थी। अभी के लिए Goyal की सलाह का मुख्य संदेश यही है कि महंगे हेल्थ गैजेट पर पैसा खर्च करने से पहले नींद, खानपान और नियमित व्यायाम जैसी बुनियादी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com