रिवॉर्ड प्वाइंट के झांसे में 65,000 रुपए की ठगी: पुणे में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला, जानिए कहां..

बैंक आपको सावधानी बरतने की सलाह देता है, लेकिन लालच और लापरवाही आपको हजारों में चपत लगा सकती है। ऐसा ही पुणे के एक व्यक्ति के साथ हुआ जिसको भारी नुकसान झेलना पड़ा।
रिवॉर्ड प्वाइंट के झांसे में 65,000 रुपए की ठगी: पुणे में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला, जानिए कहां हुई चूक
इस तरह से सभी को सावधान रहना चाहिए। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

बैंक बार-बार सावधानी बरतने की सलाह देता है, लेकिन कुछ सेकंड का लालच और लापरवाही आपको हजारों में चपत लगा सकती है। हाल ही में पुणे के एक व्यक्ति को भी ऐसा ही अनुभव हुआ, जहां रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नाम पर उसे ₹65,000 की ठगी का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि क्या थी उसकी गलती और हम इससे क्या सबक ले सकते हैं।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

पीड़ित व्यक्ति को एक महिला का कॉल आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा, “आपके क्रेडिट कार्ड पर जमा रिवॉर्ड प्वाइंट्स को रिडीम कर डिस्काउंट पाया जा सकता है।” महिला की बातों में आकर शख्स तैयार हो गया। उसने बताया कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसका एक सहकर्मी कॉल करेगा। कुछ देर बाद एक पुरुष ने कॉल कर रिवॉर्ड प्वाइंट्स रिडीम करने के लिए एक लिंक भेजा और कहा कि इसमें जरूरी जानकारी भर दें। व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक कर मांगी गई सभी जानकारी भर दी, और इसके कुछ ही क्षणों में उसके खाते से ₹65,000 कट गए।

स्कैम का पता तब चला जब...

जैसे ही रकम कटी, पीड़ित ने दोनों को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन नंबर स्विच ऑफ थे। तब जाकर उसे एहसास हुआ कि वह एक साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है। गलतियां जो भारी पड़ गईं

  • अनजान कॉल करने वाली महिला पर भरोसा करना।
  • भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक करना।
  • लिंक में पर्सनल डिटेल्स भरना।

ऐसे करें ऑनलाइन स्कैम से बचाव

  • कभी भी अनजान व्यक्ति के कॉल पर बैंक या निजी जानकारी न दें।
  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
  • याद रखें, बैंक कभी भी ओटीपी, पासवर्ड या पर्सनल डिटेल्स फोन पर नहीं मांगते। “सोच-समझकर करें हर क्लिक, वरना खाली हो सकता है आपका खाता।”
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com