- Hindi News »
- Technology »
- Zomato Expensive Delivery Charges Now Gold Members Are Not Getting This Benefit
Zomato से ऑर्डर करना हुआ महंगा, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा
- Written By: सिमरन सिंह
Zomato से अब ऑर्डर करना महंगा हो गया है। क्योंकि अब बारिश के दिनों में भी Gold members पर सरचार्ज लागू करने का फैसला कर लिया गया है। पहले Gold यूजर्स को इस अतिरिक्त चार्ज से छूट मिलती थी, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है।

Zomato का क्या है नया फैसला। (सौ. Design)
फूड डिलीवरी ऐप Zomato ने अपने Gold मेंबरशिप प्लान में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अब बारिश के दिनों में भी सरचार्ज लागू करने का फैसला लिया है। पहले Gold यूजर्स को इस अतिरिक्त चार्ज से छूट मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह नया नियम 16 मई से प्रभावी हो गया है। कंपनी ने इस बदलाव की जानकारी यूजर्स को इन-ऐप नोटिफिकेशन के माध्यम से दी, जिसमें लिखा था: “16 मई से बारिश के दौरान सरचार्ज माफ नहीं किया जाएगा। यह अब आपके Gold बेनेफिट्स का हिस्सा नहीं रहेगा।”
क्यों किया गया यह बदलाव?
Zomato का कहना है कि खराब मौसम, विशेषकर बारिश में, डिलीवरी पार्टनर्स को काम करने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अतिरिक्त चार्ज से उन्हें बेहतर मेहनताना दिया जा सकेगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह सरचार्ज कितना होगा।
Gold मेंबर्स की नाराजगी संभव
इस फैसले से Zomato Gold मेंबर्स में नाराजगी देखी जा सकती है, क्योंकि पहले उन्हें बारिश के मौसम में भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के डिलीवरी मिलती थी। गौरतलब है कि यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब हाल ही में कंपनी ने अपनी 50:50 रिफंड शेयरिंग पॉलिसी को भी अस्थायी रूप से रोक दिया था, जिससे रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
30 मिनट में सस्ता राशन देखकर चौंकी विदेशी टूरिस्ट, बोली- UK को भारत से सीखना चाहिए
अब बिना ऐप खोले सिर्फ बोलकर मंगाइए खाना, Swiggy का नया AI फीचर मचाएगा धूम
अब हर ऑर्डर पड़ेगा महंगा, Swiggy-Zomato की नई फीस से जेब पर बड़ा असर
Swiggy पहले से वसूलता है सरचार्ज
Zomato के मुकाबले Swiggy पहले से ही बारिश के दिनों में सभी यूजर्स से, चाहे वे सब्सक्राइबर हों या नहीं, सरचार्ज वसूलता है। ऐसे में अब यह चलन सभी प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर आम हो सकता है।
Gold में अब भी मिलेंगे ये फायदे
हालांकि Zomato Gold के तहत मिलने वाले अन्य फायदे यथावत रहेंगे, जैसे कि 7 किलोमीटर के भीतर फ्री डिलीवरी और कुछ रेस्टोरेंट्स पर 30% तक की छूट। लेकिन बार-बार ऑर्डर करने वाले यूजर्स को बारिश के दौरान ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
किन रेस्टोरेंट्स पर है फ्री डिलीवरी?
Zomato ने कुछ चुनिंदा पार्टनर रेस्टोरेंट्स को “Free Delivery” टैग के साथ चिन्हित किया है, जिनसे Gold मेंबर्स को अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी का लाभ मिलता है। हालांकि Domino’s जैसे ब्रांड्स, जो खुद की डिलीवरी सर्विस ऑपरेट करते हैं, इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं।
त्योहारों पर भी लगता है अतिरिक्त चार्ज
Zomato पहले से त्योहारों के सीजन में अतिरिक्त चार्ज वसूलता आ रहा है। कंपनी का कहना है कि ये शुल्क ऑपरेशनल खर्चों को पूरा करने और त्योहारों के दौरान सेवा बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।
Zomato expensive delivery charges now gold members are not getting this benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














