OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pro सब्सक्रिप्शन, जानें किस तरह का मिलेगा फायादा

OpenAI का कहना है कि नया AI मॉडल बेहद उन्नत रीजनिंग क्षमताओं से लैस है। हालांकि, इसकी प्रॉसेसिंग गति अन्य मॉडलों की तुलना में थोड़ी धीमी हो सकती है। जब यह किसी सवाल का उत्तर तैयार करता है, तो अब ChatGPT एक नया प्रोग्रेस
openai chatgpt
openai chatgpt को लेेकर नया बदलाव हुआ है। (सौ. Freepik)
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: OpenAI ने अपने ChatGPT Pro सब्सक्रिप्शन प्लान को लॉन्च कर दिया है। यह एक पेड सब्सक्रिप्शन है, जिसमें यूजर्स को OpenAI के सबसे एडवांस्ड AI मॉडल o1 LLM का एक्सेस मिलता है। यह मॉडल जटिल और उच्च-स्तरीय रीजनिंग वाले टास्क को भी आसानी से हल करने की क्षमता रखता है।

कीमत और उपलब्धता

ChatGPT Pro के लिए यूजर्स को $200 प्रति माह (लगभग 17,000 रुपये) खर्च करने होंगे। यह सब्सक्रिप्शन भारत समेत दुनियाभर के अन्य देशों में भी उपलब्ध है। इस प्लान में OpenAI o1, o1-mini, GPT-4o और एडवांस वॉयस फीचर्स शामिल हैं।

o1 Pro मोड: क्या है खास?

सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को विशेष o1 Pro मोड का एक्सेस मिलेगा। यह मॉडल एक्सट्रीम कंप्यूटिंग पावर के साथ आता है और इसे खासतौर पर डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग, और केस लॉ एनालिसिस के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह GPT-4o से भी अधिक पावरफुल है।

रीजनिंग और प्रॉसेसिंग स्किल्स

OpenAI का कहना है कि नया AI मॉडल बेहद उन्नत रीजनिंग क्षमताओं से लैस है। हालांकि, इसकी प्रॉसेसिंग गति अन्य मॉडलों की तुलना में थोड़ी धीमी हो सकती है। जब यह किसी सवाल का उत्तर तैयार करता है, तो अब ChatGPT एक नया प्रोग्रेस बार भी दिखाता है।

रिसर्चर्स और इंजीनियर्स को होगा लाभ

OpenAI का मानना है कि यह सब्सक्रिप्शन खासतौर पर उन रिसर्चर्स और इंजीनियर्स के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें अपनी रिसर्च और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए एडवांस्ड इंटेलिजेंस की जरूरत होती है।

AI मॉडल की खासियतें

o1 मॉडल को कोडिंग, गणित, लेखन, और छवियों के आधार पर जानकारी जुटाने के लिए सक्षम बनाया गया है। यह किसी भी अपलोड की गई तस्वीर का गहन विश्लेषण कर सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप इसे किसी चिड़िया की तस्वीर दिखाएंगे, तो यह उसकी प्रजाति और अन्य विशेषताओं की पूरी जानकारी प्रदान करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com