कटी हुई चार्जिंग केबल से स्मार्टफोन चार्ज करना पड़ सकता है भारी, Apple ने दी सख्त चेतावनी
स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटी-फटी चार्जिंग केबल से फोन चार्ज करना आपकी सुरक्षा और डिवाइस दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है?
- Written By: सिमरन सिंह
Charger में ये परेशानी हो सकती है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन केवल कॉलिंग का जरिया नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर बिल भुगतान और ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ऑफिस वर्क तक, लगभग हर काम अब मोबाइल पर निर्भर है। ऐसे में स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटी-फटी चार्जिंग केबल से फोन चार्ज करना आपकी सुरक्षा और डिवाइस दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है?
कटे तार से फोन चार्ज करना कितना खतरनाक है?
अक्सर लोग यह नजरअंदाज कर देते हैं कि उनकी चार्जिंग केबल कई जगहों से कट चुकी है, लेकिन फिर भी उसका इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं। कटे हुए तार से चार्ज करते वक्त बार-बार कनेक्शन टूटना और फोन को हिलाना इस बात का संकेत है कि केबल में तकनीकी खराबी है। मगर इस छोटी सी लापरवाही के पीछे बड़े खतरे छुपे हैं।
Apple की चेतावनी
Apple ने अपने आधिकारिक सपोर्ट पेज पर स्पष्ट तौर पर बताया है कि डैमेज केबल या चार्जर से iPhone या किसी भी डिवाइस को चार्ज करना खतरनाक हो सकता है। कंपनी के अनुसार, “डैमेज या खराब क्वालिटी के चार्जर और केबल्स से चार्जिंग करने पर आग लगने, इलेक्ट्रिक शॉक, फिजिकल इंजरी और डिवाइस डैमेज का गंभीर खतरा बना रहता है।”
सम्बंधित ख़बरें
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
250 साल तक नहीं खुलेगा ये iPhone, अमेरिका ने Time Capsule में रखा iPhone 17 Pro Max, जानिए क्या है वजह
7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
सुरक्षित चार्जिंग के लिए क्या करें?
- हमेशा ओरिजिनल और अप्रूव्ड चार्जिंग केबल का ही इस्तेमाल करें।
- जैसे ही केबल में कट या डैमेज दिखे, उसे तुरंत बदल दें।
- सस्ते और लोकल चार्जर से बचें, ये न केवल डिवाइस को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि आपकी जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कभी न करें ये काम
अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक सुचारू रूप से काम करे और आपकी सुरक्षा बनी रहे, तो कभी भी कटी हुई चार्जिंग केबल से चार्जिंग न करें। Apple जैसी बड़ी टेक कंपनियों की चेतावनियों को हल्के में लेना भविष्य में भारी नुकसान का कारण बन सकता है।
