iPhone 17 पर बंपर ऑफर, 47,600 रुपए का एक्सचेंज फायदा, कीमत घटकर 32,585 रुपए तक पहुंची

Flipkart Freedom Sale: नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल में Apple iPhone 17 को पहले से कम कीमत पर खरीदने के लिए ऑफर्स है।
Bumper offer on iPhone 17 Exchange benefits and price down
Flipkart Freedom Sale iPhone 17Source. gemini
Updated on

iPhone 17 Offer: क्या आप नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए काफी फायदे का सुदा होने वाला है। बता दें कि फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल में Apple iPhone 17 को पहले से कम कीमत पर खरीदने के लिए कमाल के ऑफर्स सामने आ गए है। इसको लेकर खास बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर, बैंक कार्ड कैशबैक और ईएमआई जैसे विकल्पों का फायदा उठाकर इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है। लेकिन एक्सचेंज की अंतिम वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

81,900 रुपए में मिल रहा iPhone 17

जानकारी में सामने आया है कि फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में iPhone 17 का 256GB मॉडल 81,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिसकी मूल कीमत 82,900 रुपये थी जो इस सेल के दौरान सीधे 1,000 रुपये की कटौती के साथ मिल रहा है। वहीं इस फोन के ऊपर ग्राहक अपना iPhone 15 Pro एक्सचेंज करके ज्यादा फायदा ले सकते है, लिस्टिंग के मुताबिक एक्सचेंज के बाद अधिकतम 47,600 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।

जिससे यह फोन एक्सचेंज के बाद 32,585 रुपये तक पहुंच सकता है। लेकिन यह कीमत हर ग्राहक के लिए तय नहीं है। यह कीमत पूरी तरह से पुराने फोन की स्थिति, मॉडल, वैल्यूएशन और एक्सचेंज की शर्तों के आधार पर निर्भर करती है।

बैंक ऑफर से बचत का एक और मौका

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए बैंक ऑफर का फायदा भी मिल रहा है जिसमें iPhone 17 खरीदने वालों के लिए SBI Credit Card से कैशबैक का विकल्प दिखाया गया है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card पर भी लाभ मिल सकता है। वहीं खरीदार फोन को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। जिसमें जानकारी दी गई है कि 24 महीने की ईएमआई 1,634 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। जिसका सीधा मतलब है कि एक साथ बड़ी रकम खर्च करने के बजाय ग्राहक किस्तों में भी फोन खरीद सकते हैं।

Bumper offer on iPhone 17 Exchange benefits and price down
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम

A19 चिप और 48MP डुअल कैमरा

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 में 6.3 इंच का ऑल-स्क्रीन OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में पतले बेजल्स के साथ बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 चिप दी गई है जिसमें छह-कोर प्रोसेसर और 4.26GHz तक की क्लॉक स्पीड बताई गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 48MP के दो सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही स्टोरेज की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 256GB मॉडल का ऑफर दिखाई दे रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com