BSNL यूजर्स की मौज! 157 रुपये में डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स फ्री, Jio-Airtel-VI के उड़े होश
BSNL का 157 रुपये वाला सस्ता प्लान 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें पूरे देश में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 1GB डेटा दिया जा रहा है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत टेक डेस्क : प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान महंगे होने के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक सस्ते रिचार्ज प्लान्स पेश कर रहा है। इसेक साथ ही अपनी केनेक्टिविटी को भी लगातार बढ़ाने का काम कर रहा है।
बता दें, इसने हाल ही Volte सर्विस को भी पेश किया है, जिसके जरिए अब बीएसएनएल के 4जी यूजर्स कॉलिंग के समय में इंटरनेट चलाने का मजा ले पाएंगे। ऐसे में आज हम BSNL के हाल ही में लॉन्च हुए 157 रुपये के प्लान के बारे में बात करने वाले हैं। महंगे रिचार्ज प्लान के बीच बीएसएनएल का यह सस्ता प्लान यूजर्स के बीच चर्चा में है।
26 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग
BSNL का 157 रुपये वाला सस्ता प्लान 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें पूरे देश में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 1GB डेटा दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स को 26GB डेटा मिल जाता है। BSNL के इस प्लान के तहत सभी सर्कल में फ्री रोमिंग का फायदा भी मिलेगा, जिससे यूजर्स किसी भी राज्य में बिना अतिरिक्त चार्ज के कॉल कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
Canva का बड़ा धमाका: अब बिना इंटरनेट भी बना पाएंगे धांसू डिजाइन, जानें नया ‘Offline Mode’ कैसे करेगा काम
ईरान जंग ने बिगाड़ा मस्क का खेल! Starlink की मंजूरी पर भारत सरकार ने लगाई रोक; जानें क्या है पूरा मामला
फ्री एसएमएस और वैल्यू ऐडेड सर्विस
BSNL का यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और कई वैल्यू ऐडेड सर्विस भी प्रदान करता है, जो ग्राहकों के लिए और अधिक फायदेमंद है। हालांकि, BSNL के प्लान्स अलग-अलग सर्कल में अलग हो सकते हैं, इसलिए यूजर्स को अपना पसंदीदा पैक सब्सक्राइब करने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ताजा जानकारी जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
BSNL की बढ़ी हुई ताकत
निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे टैरिफ के कारण अब कई ग्राहक BSNL की ओर रुख कर रहे हैं। इस मौके का लाभ उठाते हुए BSNL ने अपने ब्रांड को चमकाने के लिए न केवल नए रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं, बल्कि कंपनी ने अपना नया लोगो भी लॉन्च किया है। इसके साथ ही, BSNL 4G और 5G सर्विस को पूरे भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिससे कंपनी की पोजीशन और मजबूत हो सकती है।
टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
