BSNL Plan : BSNL के इस प्लान ने उड़ायी बाकी कंपनियों की हवा, सिर्फ 400 रुपये से भी कम में मिलेगी 5 महीने की वैलिडिटी
सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी फायदा दिया जा रहा है। रिचार्ज कराने के एक महीने बाद तक कंज्यूमर देश में भी किसी भी कंपनी के नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएसएनएल (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश में सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच में टैरिफ को लेकर एक नई होड़ छिड़ गई है। कम दाम में लंबी वैलिडिटी के साथ ही डेटा और कॉलिंग जैसे फायदे चाहिए, तो बीएसएनएल के प्लान्स का कोई तोड़ नहीं है। देश की एकलौती सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल कम कीमत वाले कई प्लान पेश करती है, जो ग्राहकों को अपनी जेब पर ज्यादा जोर ना डालकर ज्यादा सुविधाएं ऑफर करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान की बात करने जा रहे हैं, जो 400 रुपये से भी कम कीमत में 5 महीने की वैलिडिटी दे रहा है।
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल सिर्फ 397 रुपये में 150 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है यानी अगर आप रिचार्ज करते हैं, तो अगस्त के महीने तक आपको वैलिडिटी की चिंता भी करने की जरूरत नहीं है। इन पूरे 5 महीनों के दौरान आपका सिम बिना किसी बाकी रिचार्ज के भी एक्टिव रहेगा। इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि इसमें सिर्फ वैलिडिटी नहीं दी जा रही है। प्लान के साथ ही यूजर्स को कॉलिंग और डेटा के भी लाभ मिल रहे हैं।
प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी फायदा दिया जा रहा है। रिचार्ज कराने के एक महीने बाद तक कंज्यूमर देश में भी किसी भी कंपनी के नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें डेली 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी ऑफर किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस प्लान में कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का लाभ सिर्फ शुरूआत के 30 दिनों तक ही मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
US Government On AI: अमेरिका ने दो एडवांस्ड AI मॉडल्स पर लगाया बैन, भारत समेत दुनिया पर क्या होगा असर?
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा
यदि आपको लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेली डेटा की भी जरूरत है, तो बीएसएनएल का 1,515 रुपये का डेटा पैक लिया जा सकता है। इस पैक में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसके साथ ही यूजर्स रोजाना 2 जीबी डेटा हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं। ये एक डेटा पैक है, इसीलिए इसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं है।
