BSNL ने बदले अपने प्रीपेड प्लान, बिना कीमत बढ़ाए घटाई वैधता ग्राहकों को बड़ा झटका!

BSNL New Prepaid Plan: BSNL ने अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने कई रिचार्ज प्लान की Validity कम कर दी है, कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
BSNL ने बदले अपने प्रीपेड प्लान, बिना कीमत बढ़ाए घटाई वैधता ग्राहकों को बड़ा झटका!
Bsnl का खास प्लान। (सौ. BSNL)
Updated on

BSNL Validity Reduced: सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने कई रिचार्ज प्लान की Validity कम कर दी है, हालांकि कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। यानी अब ग्राहकों को पहले जैसी रकम पर कम दिनों का फायदा मिलेगा। हाल ही में BSNL ने 4G सर्विस लॉन्च की थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस नेटवर्क की ओर रुख किया था। ऐसे में नए बदलाव पुराने और नए दोनों ग्राहकों के लिए एक झटका साबित हो सकते हैं। हालांकि, अब भी BSNL के प्लान्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में किफायती बने हुए हैं। आइए जानते हैं किन प्लान्स की वैधता घटाई गई है।

₹1499 वाला प्लान

पहले यह प्लान 336 दिन तक चलता था, अब इसकी वैधता घटाकर 300 दिन कर दी गई है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 32GB डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 40kbps हो जाती है। पहले इस प्लान में 24GB डेटा दिया जाता था, यानी वैधता कम हुई है लेकिन डेटा थोड़ा बढ़ा है।

₹997 वाला प्लान

इस प्लान की वैधता 160 दिन से घटाकर 150 दिन कर दी गई है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाती है। कीमत वही है लेकिन वैधता 10 दिन कम कर दी गई है।

₹897 वाला प्लान

इस प्लान की वैधता अब 180 दिन से घटकर 165 दिन रह गई है। पहले इसमें 90GB डेटा मिलता था, अब केवल 24GB डेटा मिलेगा। कॉलिंग अनलिमिटेड है और रोज 100 SMS भी शामिल हैं। यानी डेटा में 66GB की कटौती हुई है।

₹599 वाला प्लान

पहले यह प्लान 84 दिन तक वैध था, अब इसकी अवधि 70 दिन कर दी गई है। इसमें रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। वैधता में 14 दिन की कमी हुई है।

₹439 वाला प्लान

पहले यह प्लान 90 दिन तक चलता था, अब केवल 80 दिन तक ही सक्रिय रहेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS मिलते हैं, लेकिन कोई डेटा बेनिफिट नहीं है।

₹319 वाला प्लान

इस प्लान की वैधता 65 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। इसमें 10GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS मिलते हैं।

₹197 वाला प्लान

पहले यह प्लान 54 दिन तक चलता था, अब केवल 48 दिन तक वैध रहेगा। इसमें 300 मिनट कॉल, 4GB डेटा और 100 SMS शामिल हैं।

₹147 वाला प्लान

अब यह प्लान 25 दिन तक वैध रहेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 5GB डेटा दिया जा रहा है, जबकि पहले 10GB डेटा मिलता था। यानी डेटा भी आधा कर दिया गया है।

ध्यान दें

BSNL ने कीमतें वही रखी हैं, लेकिन लगभग सभी प्रमुख प्रीपेड प्लान्स की वैधता घटा दी है। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव नेटवर्क सुधार और सेवा गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। हालांकि, ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले कम दिनों का लाभ मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com