सितंबर में दिखेगा Blood Moon, खगोलीय घटनाओं की लगेगी श्रृंखला
Lunar Eclipse in September: सितंबर का महीना कई अद्भुत खगोलीय घटनाएं दिखाई देंगी जिनमें पूर्ण चंद्रग्रहण, सूर्य ग्रहण, ग्रहों का समीप आना और आकाशगंगा की चमक प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Blood Moon क्या है? (सौ. AI)
Blood Moon 2025: सितंबर का महीना खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दौरान आकाश में कई अद्भुत खगोलीय घटनाएं दिखाई देंगी जिनमें पूर्ण चंद्रग्रहण (ब्लड मून), सूर्य ग्रहण, ग्रहों का समीप आना और आकाशगंगा की चमक प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इनमें से कई घटनाओं को आम लोग नंगी आंखों से देख सकेंगे, जबकि कुछ को देखने के लिए टेलीस्कोप का सहारा लेना होगा।
7 सितंबर को ब्लड मून
इस महीने की सबसे बड़ी घटना होगी पूर्ण चंद्रग्रहण, जिसे आमतौर पर ब्लड मून कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल या तांबे जैसा दिखाई देगा। यह नजारा भारत सहित एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से साफ देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ग्रहण लगभग 82 मिनट तक चलेगा। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि “ऐसा दृश्य हर बार नहीं मिलता, इसलिए यह रात बेहद खास होगी।”
8 सितंबर को चंद्रमा, शनि और नेपच्यून का संगम
ब्लड मून के अगले ही दिन यानी 8 सितंबर की रात, चंद्रमा, शनि और नेपच्यून एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। यह संयोग रात के आसमान को और भी अद्भुत बना देगा। खगोलविद मानते हैं कि यह दृश्य ग्रहों की गति और उनकी आपसी दूरी को समझने का शानदार अवसर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
16 सितंबर को बृहस्पति के पास अर्धचंद्र
सितंबर के मध्य में भी खगोलीय रोमांच जारी रहेगा। 16 सितंबर की रात, अर्धचंद्राकार चंद्रमा, आकाश के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बेहद पास नजर आएगा। यह दृश्य खासकर उन लोगों के लिए आकर्षक होगा जो ग्रहों की गतिविधियों में दिलचस्पी रखते हैं।
ये भी पढ़े: Instagram बना क्रिएटर्स का कमाई का सबसे बड़ा मंच, जानें क्या है नया?
19 सितंबर को चंद्रमा के पीछे जाएगा शुक्र
महीने की आखिरी बड़ी घटना 19 सितंबर को होगी। इस दिन चमकदार ग्रह शुक्र (Venus) चंद्रमा के पीछे से गुजरेगा। इसे ऑकल्टेशन कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह खगोलीय घटना बेहद दुर्लभ है और इसे देखने वालों के लिए यह एक यादगार पल साबित होगा।
ध्यान दें
सितंबर का महीना खगोलीय घटनाओं की एक अद्भुत श्रृंखला लेकर आ रहा है। ब्लड मून से लेकर ग्रहों के अद्भुत संगम तक, हर घटना आकाश प्रेमियों को रोमांचित करेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इन पलों को सुरक्षित तरीके से देखना और उन्हें कैमरे में कैद करना लोगों के लिए एक जीवनभर की याद बन सकता है।
