सावधान! Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा करना पड़ सकता है भारी, जा सकती है जान
Cyber Expert Warning: डिजिटल युग में सभी Google पर निर्भर हो गए हैं। गली-मोहल्ले का रास्ता हो या किसी दूरदराज इलाके की डेस्टिनेशन, ज्यादातर लोग अब Google Maps पर भरोसा करते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Maps से कैसे हो रही है परेशानी। (सौ. Pixabay)
Google Maps Danger: आज के डिजिटल युग में हम अपने हर छोटे-बड़े काम के लिए Google पर निर्भर हो गए हैं। चाहे गली-मोहल्ले का रास्ता हो या किसी दूरदराज इलाके की डेस्टिनेशन, ज्यादातर लोग अब Google Maps पर भरोसा करके सफर करते हैं। लेकिन यही भरोसा कई बार जानलेवा साबित हो रहा है।
Google Maps से बढ़ रहा खतरा
Google Maps या नेविगेशन एप शॉर्टकट और सीधे रास्ते दिखाने के चक्कर में कई बार लोगों को गलत दिशा में भेज देता है। नतीजा यह होता है कि कोई बंद गली में फंस जाता है, कोई कीचड़ या गड्ढे में गाड़ी उतार देता है और कभी-कभी लोग नहर या नदी तक में जा गिरते हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें लोगों को गलत रास्ता दिखाने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।
तकनीक पर अंधविश्वास क्यों?
हम जिन रास्तों को पीढ़ियों से जानते आए हैं, उन्हीं को अब Google से खोज रहे हैं। मोबाइल या कार के डैशबोर्ड पर लोकेशन डालकर आंख मूंदकर चल पड़ना किसी अनजान नंबर पर फोन लगाकर बातचीत करने जैसा है। फर्क बस इतना है कि यहां गलती जान पर भारी पड़ सकती है। यहां तक कि कभी-कभी पुलिस तक को Google गलत रास्ते पर ले जाकर बड़ी परेशानी में डाल चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Gemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
Google का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Google Gemini में आया बड़ा बदलाव, अब जवाब देने से पहले ज्यादा सोचेगा AI, यूजर्स को मिलेंगे और बेहतर रिजल्ट्स
Google कब करता है गलती?
विशेषज्ञों का कहना है कि Google Maps ज्यादातर मामलों में सही होता है, लेकिन 20% मामलों में यह भटकाता है।
- जहां नेटवर्क कमजोर हो
- जहां डेटा अपडेट न हुआ हो
- गांवों के अंदरूनी हिस्से
- पहाड़ों के नो-नेटवर्क इलाके
- नदियों और तालाबों के आसपास का क्षेत्र
इन जगहों पर Google अक्सर गलत रास्ता दिखा देता है। कारण है इसका एल्गोरिद्म और पूर्व में सुरक्षित डेटा। यह नए डेवलपमेंट या रास्तों में आई बाधाओं को तुरंत अपडेट नहीं कर पाता।
ये भी पढ़े: iPhone 17 के लॉन्च से पहले मिल रही है भारी छूट, इन प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर
लोकेशन संस्कृति और खतरे
आज Google Maps हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। शादी का निमंत्रण हो या शोक संदेश हर जगह लोकेशन लिंक दिया जाने लगा है। यहां तक कि युवा पीढ़ी प्रेम-प्रसंग में भी लोकेशन का सहारा ले रही है। लेकिन सुविधा के इस दौर में खतरा भी बढ़ रहा है। लोकेशन पर आंख मूंदकर भरोसा करना कई बार भारी नुकसान पहुंचा देता है और जान पर बन आता है।
ध्यान दें
तकनीक हमारी मदद के लिए बनी है, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर होना खतरनाक है। Google Maps का इस्तेमाल जरूर करें, मगर अपनी समझ और स्थानीय जानकारी को नज़रअंदाज न करें। रास्ता पूछने और जांचने की पुरानी परंपरा आज भी सुरक्षित है और कई बार जान बचा सकती है
