Apple Iphone 16 के कैमरा में इस बार क्या कुछ होगा खास, लीक डिटेल्स में सामने आई जानकारी
Apple Iphone 16 की नई सीरिज को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही लीक हुई डिटेल में कई नए कैमरा फीचर के बारें में जानकारी सामने आई है। जो की लगातार सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रही है। वहीं इस बार की सीरीज में यूजर्स को ऐसे फीचर देखने को मिलने वाले है जो उनके Iphone के अनुभव को और भी खास बनाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Apple iPhone 16 (सौ.सोशल मीडिया)
IPhone 16 Series. Apple जल्दी अपनी फोन सीरीज का एक और नया फोन लॉन्च करने वाला है। जिसका इंतजार सभी लोग कर रहे हैं, Iphone 16 सीरीज आपके लॉन्च के लिए लगातार लोग इंतजार करते हुए तरह-तरह के अड़कले लग रहे हैं। वैसे तो Apple द्वारा किसी भी तरीके की डिटेल्स को अभी तक रिवील नहीं किया गया है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए तमाम डिटेल्स लीक होती नजर आ रही है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फोन लॉन्च डेट से लेकर उसके कुछ फीचर्स डिटेल्स को लेकर बातें सामने आई है। जिसमें आप कैमरा कंफीग्रेशन की डिटेल्स लिखी गई है। ऐसे में जानते हैं कि Iphone 16 सीरीज में इस बार क्या खास देखने को मिलेगा।
कैमरा फीचर्स हुए लीक
Appleinsider की रिपोर्ट के मुताबिक बताएं तो Iphone 16 और Iphone 16 Plus में 2X जूम कैमरा फैसिलिटी को देखा जाने वाला है। इसके साथ ही कंपनी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस को भी इस बार लेकर आने वाली है। जो की 0.5X जून के साथ आएगा। रिपोर्ट्स की माने तो Iphone 16 सीरीज के नए ईमेज फॉर्मेट में JPEG-XL देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही यूजेस पहले से मौजूद HEIF, JPEG, HEIF Max, ProRAW और ProRAW Max का इस्तेमाल करेंगे। वहीं फोन में वर्टिकल एलाइंड कैमरा सेटअप को भी देखा जाएगा। जो 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा। जो की f/1.6 एपर्चर के साथ आने वाला है।
ये भी पढ़े: Apple Iphone 16 के कैमरा में इस बार क्या कुछ होगा खास, लीक डिटेल्स में सामने आई जानकारी
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
इसकी साथ कंपनी अपने मोबाइल फीचर में नोट प्रो मॉडल माइक्रो फोटोग्राफी के फीचर भी ऐड कर रही है। यह फीचर पहले प्रो मॉडल में देखा जाता था, लेकिन प्रो मॉडल के कैमरा कंफीग्रेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 48MP का मिनी लेंस 2X ऑप्टिकल जॉन और 12MP का टेलीफोटो लेंस होगा।
क्या है Iphone सीरीज में खास
Iphone सीरीज की खासियत की बात करें तो उसमें एपर्चर बटन दिया गया है। यह बटन लोअर राइट कॉर्नर पर दिया जाएगा। यह फीचर लीड फोटोस को क्लिक करने में फायदेमंद होने वाला है। यूजर्स इस बटन को कस्टमाइज्ड भी कर सकते हैं। बटन ठीक करने पर आपकी पसंद का थर्ड पार्टी ऐप खोल सकता है। इसके अलावा यह ट्रैकपैड की तरह भी काम कर सकेगा। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में कई तरह के बदलाव देखे जाएंगे, जिन्हें कंपनी ने IOS 18 रिलीज में दिखाया है। लिक रिपोर्ट के मुताबिक बताएं तो अपकमिंग Iphone 16 सीरीज अगले महीने की 10 तारीख यानी की 10 सितंबर को लॉन्च की जा सकती है।
