-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple Child Account System Takes A Major Step Towards Children Online Safety
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स
- Written By: सिमरन सिंह
Apple Child Account System: Apple ने WWDC 2026 इवेंट में सिर्फ AI और सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर ही बात नहीं कि थी, इसके साथ ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए हैं।

Child Account (Source. Gemini)
Apple Parental Control: Apple ने WWDC 2026 इवेंट में सिर्फ AI और सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर ही बात नहीं कि थी, इसके साथ ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए हैं। बता दें कि कंपनी ने नए Child Safety System और एडवांस पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स को पेश किए हैं। जिनकी मदद से माता-पिता अपने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर पहले से ज्यादा नजर रख सकते है। इसको लेकर Apple का कहना है कि ये नए फीचर्स iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।
Child Account देगा अतिरिक्त सुरक्षा
Apple ने इवेंट में बताया कि बच्चों के लिए Child Account बनाना सबसे महत्वपूर्ण होगा। यह अकाउंट बच्चे की उम्र के अनुसार सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके जरिए एडल्ट वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जा सकेगा और केवल उम्र के अनुरूप कंटेंट ही दिखाई देगा। वहीं कंपनी ने बताया कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Child Account अनिवार् किया जाएगा जबकि 18 वर्ष तक के यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। जिससे App Store पर भी उम्र के आधार पर कंटेंट फिल्टर हो जाएगा।
माता-पिता तय करेंगे कौन-से ऐप्स चलेंगे
इस नए अपडेट के बाद पैरेंट्स यह नियंत्रित कर सकेंगे कि उनका बच्चा कौन-कौन से ऐप्स इस्तेमाल कर सकता है। इसमें सिर्फ जरूरी ऐप्स, Apple द्वारा सुझाए गए ऐप्स या अपनी पसंद के ऐप्स को ही अनुमति दे जाएगी। वहीं यह फीचर बच्चों को अनावश्यक सोशल मीडिया और अन्य संभावित जोखिम वाले प्लेटफॉर्म्स से दूर रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे The Hundred 2026, Star Sports पर भी होगा प्रसारण
नई वेबसाइट खोलने से पहले लेनी होगी परमिशन
बता दें कि Apple ने Ask to Browse नाम का नया फीचर भी लॉन्च किया है। जिसके तहत बच्चा Safari ब्राउज़र में किसी नई वेबसाइट पर जाना चाहता है तो उसे पहले माता-पिता की अनुमति लेनी होगी। यह सुविधा iPhone, iPad और Mac तीनों डिवाइस पर काम करेगी और बच्चों को असुरक्षित वेबसाइट्स से दूर रखेगी।
ये भी पढ़े: WWDC 2026 में टिम कुक का भावुक विदाई भाषण, Apple के भविष्य की बड़ी झलक आई सामने
चैटिंग और स्क्रीन टाइम पर भी रहेगा पूरा कंट्रोल
Apple ने Messages, FaceTime और Phone ऐप्स के लिए भी नए सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं। जिससे अब माता-पिता तय कर सकेंगे कि बच्चा किन लोगों से संपर्क कर सकता है और इन से नहीं। यदि कोई नया व्यक्ति संपर्क करना चाहता है तो पहले पैरेंटल अप्रूवल जरूरी होगा। इसके अलावा नया Time Allowances फीचर माता-पिता को गेम्स, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट ऐप्स के उपयोग की समय सीमा तय करने की सुविधा देगा।
Apple child account system takes a major step towards children online safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में मेहरबान हुआ मानसून, दिनभर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव
Jul 22, 2026 | 12:41 PM‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PMWI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
Jul 22, 2026 | 12:34 PMमनीला में जुटे क्वाड देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए आसियान की भूमिका पर लगी मुहर
Jul 22, 2026 | 12:33 PMWorld Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
Jul 22, 2026 | 12:33 PMहनुमानगढ़ी नमाज विवाद: बृजभूषण शरण सिंह की सफाई, बोले- सीढ़ियों पर नहीं, 52 बीघा परिसर के भीतर पढ़ी गई थी नमाज
Jul 22, 2026 | 12:31 PMसाड़ी न दिलाने पर पत्नी की खौफनाक करतूत! बदलापुर में बिस्तर पर पड़े दिव्यांग पति की कुकर से वार कर हत्या
Jul 22, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM














