Apple 50th Anniversary Sale: अब सस्ता iPhone खरीदने का मौका, 38 हजार से कम में मिलेगा iPhone 17

Apple Sale 2026: Apple इस साल अपना 50वां साल मना रही है और इस खास मौके पर कंपनी ने अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं। जिसमें iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch पर ऑफ है।
Apple 50th Anniversary Sale chance to buy an iPhone at a lower price
Apple 50th Anniversary (Source. Apple)
Published on
Updated on

Apple Anniversary Sale: Apple इस साल अपना 50वां साल मना रही है और इस खास मौके पर कंपनी ने अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं। iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch जैसे महंगे डिवाइसेज अब पहले से सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Pro Max की हो रही है, जिस पर भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

यहां मिलेंगे ऑफर, Apple Store पर नहीं

अगर आप सोच रहे हैं कि ये ऑफर्स Apple की वेबसाइट या Apple Store पर मिलेंगे, तो ऐसा नहीं है। इन डील्स का फायदा उठाने के लिए आपको Apple के ऑथराइज्ड सेलर Imagine Store पर जाना होगा, जहां ये खास सेल चल रही है।

iPhone 17 Pro Max पर बंपर फायदा

iPhone 17 Pro Max की लॉन्च कीमत ₹1,49,900 थी, लेकिन इस सेल में ₹1,000 की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा ICICI बैंक डेबिट कार्ड EMI पर ₹4,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है, जिससे कीमत घटकर ₹1,44,900 हो जाती है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो ₹6,000 का बोनस और ₹36,000 तक की वैल्यू मिल सकती है यानि कुल मिलाकर कीमत काफी कम हो सकती है। Apple 50th Anniversary

iPhone 17 अब सस्ते में

iPhone 17 की बात करें तो इसकी लॉन्च कीमत ₹81,900 थी, लेकिन एक्सचेंज और ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ ₹37,900 तक आ रही है। यह ऑफर खासतौर पर मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। Apple 50th Anniversary

अन्य मॉडल्स पर भी जबरदस्त डील

Apple ने बाकी iPhone मॉडल्स पर भी शानदार ऑफर्स दिए हैं:

  • iPhone 17 Pro: ₹89,900 (इफेक्टिव प्राइस)
  • iPhone Air: ₹56,900 (इफेक्टिव प्राइस)

यानि हर बजट में iPhone खरीदने का मौका मिल रहा है।

MacBook, iPad और Watch पर भी छूट

सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि MacBook, iPad और Apple Watch पर भी हजारों रुपये की बचत की जा सकती है। MacBook Pro, MacBook Air, iPad Pro और Apple Watch Ultra जैसे प्रोडक्ट्स पर भी खास डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

Croma में भी मिल रहा बड़ा ऑफर

अगर आप Imagine Store के अलावा देख रहे हैं, तो Croma पर भी "Everything Apple Sale" चल रही है। यहां iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹44,768 तक आ रही है, जिसमें:

  • ₹23,500 तक एक्सचेंज वैल्यू
  • ₹8,000 तक एक्सचेंज बोनस
  • ₹1,658 कूपन डिस्काउंट
  • ₹4,974 तक Tata Neu Coins

मौका हाथ से न जाने दें

Apple के 50 साल पूरे होने पर मिल रहे ये ऑफर्स ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका हैं। अगर आप iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है क्योंकि इतनी बड़ी छूट बार-बार नहीं मिलती। Apple 50th Anniversary

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com