नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, एप्पल के CEO टिम कुक आज साकेत में एप्पल स्टोर का उद्घाटन करेंगे। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई की ही तर्ज पर उद्घाटन से पहले लोगों की लंबी लाइन दिखी। गौरतलब है कि ये भारत में एप्पल का दूसरा स्टोर होगा।
जानकारी दें कि, 'एप्पल साकेत' साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में स्थित है, जो आज सुबह 10:00 बजे ग्राहकों के लिए खुलेगा। स्टोर में एक डेडिकेटेड ऐप्पल पिकअप स्टेशन होगा जो ग्राहकों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान बनाएगा।
वहीं इस स्टोर पर जानकारी देते हुए कहा कि, Apple ने कहा कि स्टोर में 70 से अधिक मेंबर्स हैं जो भारत के 18 राज्यों से आते हैं और 15 से अधिक भाषाएं बोलते हैं। एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल) डिएड्रे ओ’ब्रायन ने कहा कि हम भारत में अपना दूसरा स्टोर ‘एप्पल साकेत’ खोलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हम मुंबई के बाद दिल्ली में अपने कस्टमर्स को बेहतर सर्विस देना चाहते हैं।
प्रोडक्ट सीधे आपके हाथ
बिजनेस की बारे में बात करें तो एप्पल स्टोर का अब ख़ास मकसद भारत में लोगों को अपने प्रोडक्ट सीधे बेचना, उनकी सर्विस और एसेसरीज उपलब्ध कराना है। दिल्ली से पहले Apple ने मुंबई के Jio World Drive Mall बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बीते मंगलवार को अपना पहला स्टोर Apple BKC नाम से खोला था।
वैसे एपल के कई स्टोर तो पहले से ही भारत में है, तो फिर इसमें नया क्या है? दरअसल, अभी जितने भी स्टोर एपल के प्रोडक्ट बेच रहे वो सभी कंपनी के प्रीमियम रिसेलर ही हैं। जानकारी दें कि, प्रीमियम रिसेलर का मतलब ऐसे थर्ड पार्टी स्टोर से हैं, जिन्होंने डिवाइस सेल करने के लिए एपल से लाइसेंस लिया है।
बीते मंगलवार को मुंबई में खुला था देश का पहला एप्पल स्टोर
जानकारी हो कि, एप्पल के CEO टिम कुक ने बीते मंगलवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में भारत के पहले ऐप्पल रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया था। इसके एक दिन बाद यानी बुधवार को टिम कुक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात की थी।
टिम कुक का ट्वीट
वहीं इस मीटिंग के बाद टिम कुक ने बाकायदा ट्वीट कर लिखा, ‘गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद। हम पूरे भारत में अपना स्टोर बढ़ाने और निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।’