लैपटॉप को वायरस और हैकर्स से बचाने का आसान तरीका: Windows में छिपा है एक फ्री सिक्योरिटी टूल
Cyber Safety: लैपटॉप को वायरस, मैलवेयर और हैकिंग अटैक से सुरक्षित रखना आज के डिजिटल दौर में बेहद आवश्यक हो गया है। अलग से एंटीवायरस सॉफ्टवेयर खरीदते हैं, जबकि कई लोग पैसे बचाने के लिए नहीं करते।
- Written By: सिमरन सिंह
Laptop में वायरस कैसे होता है। (सौ. Freepik)
Laptop Virus Protection: लैपटॉप को वायरस, मैलवेयर और हैकिंग अटैक से सुरक्षित रखना आज के डिजिटल दौर में बेहद आवश्यक हो गया है। अधिकांश लोग इसके लिए अलग से एंटीवायरस सॉफ्टवेयर खरीदते हैं, जबकि कई लोग पैसे बचाने के लिए इसे खरीदने से कतराते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके Windows लैपटॉप में पहले से ही एक फ्री सिक्योरिटी टूल मौजूद है, जिसे बहुत कम लोग जानते और इस्तेमाल करते हैं। यह टूल बिना किसी अतिरिक्त लागत के आपके सिस्टम को मैलिशियस फाइल्स और खतरनाक वायरस से बचाने में सक्षम है।
Windows का इनबिल्ट सिक्योरिटी टूल: Malicious Software Removal Tool (MSRT)
Windows लैपटॉप में मिलने वाला यह शक्तिशाली टूल है Malicious Software Removal Tool (MSRT)। इसे खोलने के लिए आपको बस Windows + R दबाकर रन बॉक्स में mrt टाइप करना होता है। इसके बाद यह टूल आपके सामने आ जाएगा। MSRT आपके सिस्टम को स्कैन करता है और हानिकारक वायरस या मैलवेयर को पहचान कर हटाता है। इस टूल में तीन स्कैन विकल्प मौजूद हैं:
- Quick Scan
- Full Scan
- Customized Scan
यह टूल Windows OS में प्री-इंस्टॉल्ड होता है और बिना किसी इंस्टॉलेशन के तुरंत उपयोग किया जा सकता है। सिस्टम में छिपे मैलवेयर को पहचानने और हटाने में यह काफी प्रभावी है।
सम्बंधित ख़बरें
Gemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
अगर MSRT न मिले तो क्या करें?
यदि किसी कारण आपको यह टूल Windows+R कमांड से नहीं मिलता, तो चिंता की बात नहीं है। आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- लैपटॉप के सर्च बार में जाएं
- Windows Security टाइप करें
- इस पर क्लिक करते ही बाईं ओर आपको दो महत्वपूर्ण सेक्शन दिखेंगे
- Virus & Threat Protection
- Firewall & Network Protection
इन सेक्शन्स के ज़रिए भी आप अपने सिस्टम की सुरक्षा को मैनेज कर सकते हैं और वायरस से बचाव के विकल्प पा सकते हैं।
ये भी पढ़े: Apple ने शुरू किए Holiday Festive Offers: iPhone, MacBook, iPad और Watch पर दमदार कैशबैक
महत्वपूर्ण बात: MSRT एंटीवायरस का विकल्प नहीं
ध्यान देने वाली बात यह है कि MSRT एक उपयोगी टूल जरूर है, लेकिन यह किसी भी फुल-फ्लेज्ड एंटीवायरस का विकल्प नहीं है। इसे एक अतिरिक्त सुरक्षा परत (Extra Security Layer) की तरह इस्तेमाल करें, लेकिन बेहतर और मजबूत सुरक्षा के लिए Microsoft Defender के एडवांस फीचर्स का उपयोग करना जरूरी है, ताकि आपका सिस्टम साइबर खतरों से पूरी तरह सुरक्षित रह सके।
