

Ambrane Reneo Battery Type-C Charger: Ambrane जो भारतीय गैजेट ब्रांड है इसने टेक मार्केट में बड़ा कदम उठाते हुए एक नई कैटेगरी में एंट्री कर ली है। बता दें कि कंपनी ने भारत की पहली AAA Type-C रिचार्जेबल बैटरी लॉन्च की है। इसमें Reneo AA और AAA नाम से सामने आए है और नई बैटरियां अब सीधे Type-C केबल से चार्ज की जा सकेंगी। जिसके बाद अब बैटरी चार्ज करने के लिए आपको अलग चार्जिंग डॉक या भारी चार्जर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस को लेकर कंपनी का कहना है कि ये बैटरियां उन लोगों के लिए बनाई गई हैं जो बार-बार डिस्पोजेबल सेल खरीदने से परेशान हो चुके हैं और अब ज्यादा सुविधाजनक और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प देख रहे है।
नई Reneo AAA बैटरियों की सबसे बड़ी खासियत इसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। जिससे यूजर्स इन्हें ठीक स्मार्टफोन या वायरलेस ईयरबड्स की तरह Type-C केबल से सीधे चार्ज कर सकेंगे। कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि सिर्फ 10 मिनट की इमरजेंसी चार्जिंग में बैटरी बेसिक इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है और पूरी तरह चार्ज होने में करीब 1 से 2 घंटे का समय लगता है। ऐसे में अगर अचानक टीवी रिमोट, गेमिंग कंट्रोलर या कैमरे की बैटरी खत्म हो जाए तो यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
Ambrane की इस नई बैटरियां रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है जो कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में काम करेंगी। इनमें टीवी रिमोट, वायरलेस माउस, बच्चों के खिलौने, ट्रिमर, कैमरा, ब्लूटूथ स्पीकर और गेमिंग कंट्रोलर जैसे डिवाइस की लिस् शामिल है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इन्हें मॉडर्न घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिसको लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के अनुसार रखा जा सके। वहीं इस नई बैटरी को लेकर टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले समय में ऐसी रिचार्जेबल बैटरियां पारंपरिक डिस्पोजेबल सेल्स की जगह ले लेगी।
आज के समय को देख तो इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट तेजी से बढ़ रहा है और डिस्पोजेबल बैटरियां इसका बड़ा हिस्सा हैं। ऐसे में रिचार्जेबल बैटरियां ज्यादा किफायती और इको-फ्रेंडली विकल्प बनकर उभर रही हैं। कंपनी ने बताया की एक Reneo AAA बैटरी करीब 100 डिस्पोजेबल बैटरियों की जगह ले सकती है। इससे न सिर्फ बैटरी वेस्ट कम होगा बल्कि यूजर्स के पैसे भी बचेंगे।
इसके अलावा Ambrane ने इन बैटरियों में ओवरचार्जिंग, ओवरकरंट और शॉर्ट सर्किट से बचाने के लिए इनबिल्ट प्रोटेक्शन सर्किट दिया है। साथ ही इन्हें लीक-प्रूफ और नॉन-फ्लेमेबल डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। कीमत की बात करें तो Reneo AA बैटरी ₹499 में मिलेगी जबकि AAA वर्जन की कीमत ₹399 रखी गई है। ये बैटरियां कंपनी की वेबसाइट, Amazon और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।