Airtel का धमाकेदार ऑफर: नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लें और पाएं ₹700 तक की छूट, जानें पूरी डिटेल
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। Airtel Xstream Fiber के नए कनेक्शन पर अब ग्राहकों को ₹700 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Airtel का ये खास फीचर है सही। (सौ. Airtel)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है। भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। Airtel Xstream Fiber के नए कनेक्शन पर अब ग्राहकों को ₹700 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
IPL 2025 के मौके पर खास प्रमोशनल ऑफर
Airtel ने यह आकर्षक स्कीम IPL 2025 के प्रमोशनल कैंपेन के तहत लॉन्च की है। क्रिकेट के इस सीज़न में कंपनी ने अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूज़र्स को लुभाने के लिए कई बेहतरीन ऑफर्स की शुरुआत की है।
ऑफर किनके लिए है और कैसे मिलेगा लाभ?
यह ऑफर सिर्फ नए ब्रॉडबैंड यूज़र्स के लिए है। यदि आप पहली बार Airtel Xstream Fiber कनेक्शन ले रहे हैं और ऑनलाइन बुकिंग करते हैं, तो आप सीधे ₹700 तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट या Airtel Thanks ऐप के माध्यम से आवेदन करना होगा। ध्यान रहे, यह सुविधा कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है। इसलिए कनेक्शन बुक करने से पहले अपने क्षेत्र की उपलब्धता जरूर जांच लें।
सम्बंधित ख़बरें
Ambrane ने लॉन्च की भारत की पहली Type-C AAA बैटरी, 10 मिनट चार्ज में होगी तैयार
ना बैटरी ना चाबी फिर भी सालों चलेगी अमर घड़ी, Jaeger-LeCoultre की नई वॉच का देखे चमतकार
Jio-Airtel-Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नेटवर्क और इंटरनेट शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, TRAI ला रहा नया नियम
मोबाइल से चिपके रहने वालों के लिए आया जबरदस्त ब्रेक, यह चॉकलेट रैपर कर देगा फोन को पूरी तरह बंद
Airtel Xstream Fiber की खासियतें
- इंटरनेट स्पीड: 100 Mbps से 1 Gbps तक की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सुविधा
- फ्री Wi-Fi राउटर और फ्री इंस्टॉलेशन
- घर पर प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन सर्विस
- कुछ प्लान्स में Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Netflix का सब्सक्रिप्शन
- 24×7 एक्टिव कस्टमर सपोर्ट
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
जल्दी करें, ऑफर सीमित समय के लिए है
यह डिस्काउंट ऑफर IPL सीजन 2025 तक ही वैध है। ऐसे में यदि आप नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के बारे में सोच रहे हैं, तो ये मौका बिल्कुल न गंवाएं। Airtel Xstream Fiber के साथ पाएं तेज़ इंटरनेट, बेहतर सेवा और शानदार मनोरंजन – वो भी छूट के साथ।
