ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मची खलबली, गूगल पर खोजा जा रहा ‘सिंदूर’ का मतलब
देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के लगभग 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत टेक डेस्क: पहगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के लगभग 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। भारत की सर्जिकल स्ट्राइक जैसी इस जवाबी कार्रवाई ने दुश्मन के होश उड़ा दिए हैं।
गूगल पर पाकिस्तानी खोज रहे हैं ‘सिंदूर’ का अर्थ
ऑपरेशन सिंदूर की खबर जैसे ही सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर फैली, पाकिस्तानियों में उत्सुकता बढ़ गई। “सिंदूर क्या है?”, “Sindoor meaning in Urdu”, “Operation Sindoor kya hai” जैसे कीवर्ड गूगल पर ट्रेंड करने लगे हैं।
भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का ध्यान अब इस बात पर केंद्रित हो गया है कि आखिर ‘सिंदूर’ शब्द का क्या महत्व है और इस ऑपरेशन को यही नाम क्यों दिया गया।
PM मोदी ने दिया नाम: ऑपरेशन सिंदूर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम देने के बाद यह न केवल एक सैन्य कार्रवाई बन गई, बल्कि यह सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में भी चर्चा का विषय बन गया है। सिंदूर, भारतीय संस्कृति में शक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, और यही संदेश यह ऑपरेशन भी देता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
चीन की साजिश का पर्दाफाश! Operation Sindoor में दिया था पाकिस्तान का साथ, भारत के खिलाफ डर्टी गेम बेनकाब
पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहे भारत से जुड़े कीवर्ड्स
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक गूगल पर तेजी से सर्च कर रहे हैं:
- India Attack on Bahawalpur
- India Strikes Pakistan
- Indian Army Power
- Most powerful army in the world
- Indian Army vs Pakistan Army
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पाकिस्तानी आर्मी और भारतीय सेना की तुलना भी हो रही है
सिर्फ भारत नहीं, पाकिस्तान की अपनी आर्मी को लेकर भी वहां के लोग चिंतित हैं। वे Pakistan Army strength, Pakistan Army response, Indian Army latest news जैसे कीवर्ड भी सर्च कर रहे हैं।
