सस्ता इंटरनेट चाहने वालों के लिए बड़ी खबर: BSNL ने Airtel-Jio को पछाड़ा, स्पीड देख हो जाएगे हैरान

BSNL Internet Speed: इंटरनेट यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। वित्त वर्ष 2026 की नई रिपोर्ट में सरकारी कंपनी BSNL ने इंटरनेट क्वालिटी के मामले में निजी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।
Affordable Internet BSNL Outpaces Airtel and Jio
BSNL Internet Speed (Source. Freepik)
Published on
Updated on

BSNL vs Airtel vs Jio: देश के करोड़ों इंटरनेट यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। वित्त वर्ष 2026 की नई रिपोर्ट में सरकारी कंपनी BSNL ने इंटरनेट क्वालिटी के मामले में निजी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि BSNL ने अपनी स्थिर अपलोड स्पीड और शानदार नेटवर्क परफॉर्मेंस के दम पर फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में नंबर 1 का ताज हासिल किया है।

nPerf रिपोर्ट में BSNL बना नंबर 1

फ्रांसीसी कंपनी nPerf की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने 89,174 एनप्वांट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं Airtel 74,975 अंकों के साथ दूसरे और Jio 73,957 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस रिपोर्ट में केवल स्पीड ही नहीं, बल्कि इंटरनेट के कुल अनुभव को मापा जाता है।

क्या होते हैं एनप्वांट्स?

एनप्वांट्स सिर्फ डाउनलोड स्पीड नहीं, बल्कि इंटरनेट की ओवरऑल क्वालिटी का स्कोर होता है। इसमें ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और नेटवर्क स्थिरता जैसे कई फैक्टर शामिल होते हैं। इसी वजह से बीएसएनएल ने इस कैटेगरी में सभी को पीछे छोड़ दिया।

अपलोड स्पीड में BSNL का जलवा

रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL की अपलोड स्पीड 75.26 Mbps रही, जो Jio (33.46 Mbps) और Airtel (38.71 Mbps) से लगभग दोगुनी है। इसके अलावा, कंपनी की डाउनलोड स्पीड में भी 21% का सालाना इजाफा हुआ है, जो अब 78.5 Mbps तक पहुंच गई है।

लेटेंसी और स्ट्रीमिंग में भी नंबर 1

ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए जरूरी लेटेंसी के मामले में BSNL सबसे स्थिर नेटवर्क साबित हुआ है। यूट्यूब स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग के दौरान भी यूजर्स को स्मूथ और बिना रुकावट का अनुभव मिला है।

फाइबर स्पीड में अब भी पीछे BSNL

हालांकि, जब बात हाई-स्पीड फाइबर (FTTH) की आती है, तो यहां निजी कंपनियों का दबदबा बना हुआ है। Airtel 241.72 Mbps के साथ सबसे आगे है, उसके बाद Jio (225.18 Mbps) और BSNL (198.54 Mbps) तीसरे स्थान पर है।

मार्केट शेयर में चुनौती बरकरार

परफॉर्मेंस में नंबर 1 बनने के बावजूद BSNL अभी भी बाजार हिस्सेदारी में पीछे है। फिलहाल Jio 31.36% के साथ सबसे आगे है, Airtel 21.34% पर दूसरे स्थान पर और BSNL 15.45% के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

क्या आम लोगों के लिए फायदेमंद है BSNL?

कम कीमत में बेहतर अपलोड स्पीड और स्थिर नेटवर्क की वजह से BSNL अब मिडिल क्लास यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनता जा रहा है। खासकर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेस के लिए यह बड़ी राहत साबित हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com