ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत के ये 5 घातक ड्रोन हैं दुश्मनों के लिए काल, जानिए इनकी खासियत
ईरान और इजराइल के बीच जंग ने युद्ध के मुहाने खड़ा कर दिया है। शुक्रवार सुबह इजराइल ने ईरान पर हवाई हमला किया, जिसके जवाब में तेहरान भी पीछे नहीं हटा, और अब जंग में अहम भूमिका आधुनिक ड्रोन एडवांस सेंसर, कैमरे की हो गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
भारत की शक्ति Drone जो है खास। (सौ. Freepik)
ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग ने मध्य पूर्व को एक बार फिर से युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। शुक्रवार सुबह इजराइल ने ईरान पर हवाई हमला किया, जिसके जवाब में तेहरान ने 100 से ज्यादा ड्रोन (UAV) छोड़ दिए। ये मानव रहित हवाई वाहन युद्ध में अब मिसाइल की तरह अहम भूमिका निभा रहे हैं। आधुनिक ड्रोन एडवांस सेंसर, कैमरे, रडार और हथियारों से लैस होते हैं।
भारत भी ड्रोन युद्ध में पीछे नहीं
ड्रोन युद्ध का इतिहास नया नहीं है। इससे पहले भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन छोड़े थे, लेकिन भारतीय सेना के अत्याधुनिक ड्रोन के आगे वे सभी नष्ट हो गए थे। आइए जानते हैं भारत के पास मौजूद 5 सबसे खतरनाक ड्रोन और उनकी क्षमताएं।
1. HAROP Drone
इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित इस ड्रोन की मारक क्षमता बेहद जबरदस्त है।
सम्बंधित ख़बरें
Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर किया बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला
BMC अस्पतालों में डिजिटल पेमेंट फेल: सिर्फ KEM में UPI सुविधा; सायन, नायर समेत 21 बड़े अस्पताल रेस से बाहर
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
भारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
- रेंज: 500 किमी
- उड़ान समय: 9 घंटे
- पेलोड क्षमता: 23 किलोग्राम
- स्पीड: 400 किमी/घंटा
- ऑटो और मैनुअल कंट्रोल में सक्षम
- मूविंग और स्टैटिक टारगेट को ढूंढकर खत्म करने में माहिर
2. Heron Mark 2
2023 में भारत द्वारा अधिग्रहित इस ड्रोन की खासियत है इसकी ऊंची उड़ान और लंबी निगरानी क्षमता।
- रेंज: 3000 किमी
- उड़ान समय: 24 घंटे
- सेंसर: SAR, EO/IR कैमरा, लेजर डेजिग्नेटर
- पेलोड: 490 किग्रा
- स्पीड: 277 किमी/घंटा
3. Kamikaze Drone
भारत में ही विकसित यह स्वदेशी ड्रोन हमला कर खुद को नष्ट कर देता है।
- रफ्तार: 180 किमी/घंटा
- रेंज: 1000 किमी
- पेलोड: 25 किग्रा
- इंजन: 30 हॉर्सपावर Wankel
- फीचर: लो रडार सिग्नेचर, सटीक टारगेटिंग
4. Hermes 900
Adani Defence और Elbit Systems के सहयोग से बना यह ड्रोन निगरानी में उन्नत है।
- उड़ान समय: 30+ घंटे
- ऊंचाई: 30,000 फीट
- पेलोड: 300 किग्रा
- वजन: 970 किग्रा
Android 16 QPR1 Beta लॉन्च: नोटिफिकेशन से लेकर एक्सेसिबिलिटी तक, जानिए क्या-क्या है खास
5. MQ-9 Reaper
अमेरिका में निर्मित यह ड्रोन दुनिया के सबसे खतरनाक UAVs में गिना जाता है।
- रेंज: 1900 किमी
- ऊंचाई: 50,000 फीट
- स्पीड: 482 किमी/घंटा
- पेलोड: 1701 किग्रा
- विंगस्पैन: 66 फीट
आधुनिक युध्दों में ड्रोन
ईरान-इजराइल जंग ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक युद्धों में ड्रोन निर्णायक हथियार बन चुके हैं। भारत भी इस दिशा में न केवल आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि उसकी सैन्य ताकत में ड्रोन अहम स्तंभ बन चुके हैं।
