भारत ने रचा इतिहास, 24 घंटे में 2.5 लाख लोगों ने लिया Responsible AI का संकल्प, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Narendra Modi AI pledge: देश ने 24 घंटे के भीतर "most pledges received for an AI responsibility campaign in 24 hours" का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर वैश्विक स्तर पर मिसाल कायम की है।
- Written By: सिमरन सिंह
Guinness World Record in AI Impact Summit 2026 (Source. Navbharat Live)
Guinness World Record In AI Impact Summit 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में भारत ने दुनिया को एक नई दिशा दिखा दी है। देश ने 24 घंटे के भीतर “most pledges received for an AI responsibility campaign in 24 hours” का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर वैश्विक स्तर पर मिसाल कायम की है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि India AI Impact Summit 2026 के दौरान हासिल हुई, जिसका आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) के तहत इंडिया AI मिशन ने Intel के सहयोग से किया।
5 हजार का लक्ष्य, 2.5 लाख से ज्यादा ने लिया संकल्प
16 और 17 फरवरी 2026 को चले इस अभियान का उद्देश्य AI के जिम्मेदार और मानव-केंद्रित उपयोग को बढ़ावा देना था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से न्यूनतम 5,000 प्रतिज्ञाओं का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन देशवासियों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा समर्थन दिया।
कुल 2,50,946 लोगों ने इस अभियान में भाग लेते हुए संकल्प लिया। आधिकारिक दिशा-निर्देशों के मुताबिक, “responsible use” को AI तकनीकों के नैतिक, कानूनी और सामाजिक रूप से लाभकारी उपयोग के रूप में परिभाषित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, मोदी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी
Mumbai-Pune Expressway पर इंजीनियरिंग का चमत्कार: 23.5 मीटर चौड़ी सुरंग ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
मुंबई पहुंची बंद दरवाजे की पहली नॉन एसी लोकल, मुंबईकरों की यात्रा होगी सुरक्षित
प्रतिभागियों ने वादा किया कि वे:
- AI का दुरुपयोग नहीं करेंगे
- प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का सम्मान करेंगे
- भेदभाव और नुकसान को कम करने की कोशिश करेंगे
- AI से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखेंगे
India #AIImpactSummit2026 के दौरान भारत ने 24 घंटे में AI responsibility campaign के लिए सबसे ज्यादा pledges लेकर Guinness World Record बनाया।
जहाँ लक्ष्य था 5,000 का, वहीं 2,50,946 लोगों ने जिम्मेदार AI के लिए संकल्प लिया। #ResponsibleAI #GuinnessWorldRecord pic.twitter.com/fVuRc1NfDD — simran singh (@simransingh1302) February 18, 2026
युवाओं ने दिखाई सबसे बड़ी ताकत
इस अभियान में देश के युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने समाज की भलाई के लिए AI का उपयोग करने की शपथ ली। समिट के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने छात्रों को यह संकल्प लेते हुए देखा, जो इस पहल के प्रति सरकार की गंभीरता और भविष्य की सोच को दर्शाता है।
सरकार और Intel की साझेदारी से बना संभव
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे भारत सरकार और Intel इंडिया की मजबूत साझेदारी रही। Intel की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिनी अयंगर ने कहा कि AI और जिम्मेदारी को “hand in hand” चलना चाहिए।
वहीं, आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड निर्णायक प्रवीन पटेल ने पुष्टि की कि रिकॉर्ड प्रक्रिया पूरी तरह वैध रही। यह सुनिश्चित करने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डिजिटल ऑडिटर्स की मदद ली गई, ताकि हर प्रतिज्ञा किसी इंसान द्वारा ही की गई हो।
ये भी पढ़े: खुशखबरी! एक दिन और बढ़ा AI Impact Summit 2026 लेकिन 19 को नहीं जा पाएंंगी जनता
भारत देगा दुनिया को नई सोच
रिकॉर्ड प्रमाणपत्र स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि AI के वैश्विक विमर्श में भारत को नेतृत्व करना चाहिए। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड केवल एक संख्या नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि भारत AI को मानव मूल्यों, जवाबदेही और नैतिकता से जोड़कर आगे बढ़ाना चाहता है।
