In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Women Got Relief From Eye And Lung Diseases Through Ujjwala Scheme
उज्जवला योजना से महिलाओं को आंख व फेफड़े की बीमारी से मिला छुटकारा
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Nov 10, 2023 | 07:08 PM

- अंतिम गांव व अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही योगी सरकार
- वादा नहीं बल्कि संकल्प लेती है भाजपा सरकार, जिसे हर हाल में पूरा किया जाता है
- लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी
- मंत्री नन्दी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग का सांकेतिक चेक प्रदान किया
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मंत्री नन्दी ने उज्जवला योजना के करीब 20 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग से संबंधित सांकेतिक चेक प्रदान किया। प्रयागराज के 6,76,050 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
लाभार्थिंयों को धनतेरस, दीपावली व भैया दूज की बधाई देते हुए कहा मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार के संकल्प पत्र में दीपावली व होली के अवसर पर उज्जवला योजना के लाभार्थिंयों को मुफ्त सिलेण्डर वितरण किए जाने का वादा किया गया था। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी माताएं-बहने जंगल से लकड़ी लाकर मुंह से फूंककर चूल्हा जलाती थी, जिससे उनके आंख व फेफड़े में धुंआ जाता था, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था व उन्हें गम्भीर बीमारियां हो जाती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने कहा कि उज्जवला योजना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आधी आबादी की चिंता करते है, जिसके लिए हमारी माताओं-बहनों को धनतेरस के दिन दीपावली के अवसर पर निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक बारा डॉ. वाचस्पति, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र मिश्रा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल अपर जिलाधिकारी आपूर्ति जेपी सिंह, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिलापूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गणों सहित उज्जवला योजना के लाभार्थी गण उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Imran Khan को मिली इलाज की इजाजत… 15 गाड़ियों का काफिला और भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे PIMS अस्पताल
अमरावती: नेत्रदान से रोशन हुई 29 जिंदगियां, 455 नागरिकों ने लिया मरणोपरांत दृष्टिदान का संकल्प
नेत्र संकलन में भंडारा अव्वल, युवाओं की बढ़ती भागीदारी; लक्ष्य से पहले 100% सफलता
छत्रपति संभाजीनगर: आंखों की गंभीर चोट, घाटी अस्पताल में आपात सर्जरी से बच्चों को मिला नया जीव
विज्ञापन
विज्ञापन
Women got relief from eye and lung diseases through ujjwala scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 10, 2023 | 07:08 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल में छुपा खतरा, मिडिल क्लास के पैसे और डेटा पर साइबर अटैक, ऐसे बचाएं खुद को
Apr 23, 2026 | 03:07 AMAaj Ka Rashifal 23 April: गुरुवार को इन 3 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें किसे रहना होगा सतर्क?
Apr 23, 2026 | 12:05 AMIPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
Apr 23, 2026 | 12:04 AMLSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
Apr 22, 2026 | 11:18 PM‘4 मई को बंगाल में मौजूद रहें..’, अभिषेक बनर्जी की चुनौती पर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया करारा जवाब
Apr 22, 2026 | 11:02 PM‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PMक्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
Apr 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM














