

ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर, चर्चगेट-थीम डिजिटल इंडिया, अंधेरी-थीम स्पेस पावर और बांद्रा टर्मिनस-थीम स्वच्छ भारत पर सेल्फी/फोटो बूथ स्थापित किए गए हैं जहां यात्री, विशेषकर युवा पीढ़ी, इन सेल्फी/फोटो बूथों में बहुत रुचि दिखा रहे हैं और प्रदर्शन के साथ अपनी तस्वीरें क्लिक कराने के लिए कतार में लग रहे हैं।