Waris Pathan Mira Road : एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान (Waris Pathan) को मुंबई पुलिस ने दहिसर (Dahisar) इलाके से हिरासत में ले लिया है। जब वो मुंबई से सटे मीरा रोड (Mira Road) के नया नगर जा रहे थे। जहां 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले इलाके में दो समूहों के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते इलाके में माहौल खराब हो गया था, पुलिस ने आगे बताया कि सोमवार को शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है और ऐसे में वारिस पठान के वहां जाने से समुदायों के बीच विवाद बढ़ सकता है और कानून व्यवस्था की समस्या हो सकती है।