सीएम योगी के निर्देश पर काशी विश्वनाथ धाम में अब मिलेट्स से बना लड्डू प्रसादम् मिलेगा

kashi vishwanath temple
Published on: 
Updated on: 

वाराणसी : काशी से निकली हुई बात पूरी दुनिया में पहुँचती है। श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) से दिया गया संदेश विश्वभर में फैले सनातनी मानते हैं। योगी सरकार (Yogi Government) की पहल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब मोटे अनाज (Coarse Grains) (मिलेट्स) का चढ़ा हुआ लड्डू प्रसादम् (Laddu Prasadam) के रूप में बिकने लगा है। बता दें कि सन् 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ 'मोटे अनाज दिवस' (Coarse Grains Day) के रूप में मनाने की घोषणा कर चुका है। मिलेटस कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त होता है, जिसे खाने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया से कर रहे हैं। 

श्री अन्न प्रसादम् के नाम से बिकेगा लड्डू प्रसाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज का नाम श्रीअन्न करते हुए इसके पोषण तत्वों के कारण लोगों से अपने थाली में शामिल करने की अपील कर चुके हैं। वहीं योगी साकार ने भी इसे बढ़ावा देने के लिए बजट में इसके लिए अलग से प्रावधान किया है। योगी सरकार के निर्देश पर श्री अन्न से बने प्रसाद की बिक्री श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुरू कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि स्वयं सहातया समूह की महिलाओं द्वारा मिलेट्स का श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रसाद बनवाया गया है, जिसका नाम श्री अन्न प्रसादम् है। मोटे अनाज से बने प्रसाद की बिक्री धाम से शुरू की गई है। 

प्रसादम् की शुद्धता का विशेष ध्यान

स्वतः रोजगार उपायुक्त दिलीप सोनकर ने बताया कि पहले से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रसाद बना रही थीं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब श्री अन्न प्रसादम् भी बना रही हैं। इसकी कीमत पहले से विक्रय किए जा रहे प्रसाद के बराबर ही है। श्री अन्न प्रसादम् की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है।

प्रसादम् में शुद्ध घी और खोआ का भी स्वाद

श्री अन्न प्रसादम् बना रही स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने बताया कि बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी, खोआ से श्री अन्न प्रसादम् बनाया जा रहा है। अभी 100 और 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बाबा के दरबार में प्रसाद स्वरूप बिक्री के लिए रखा जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com