Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1 मार्च  से  संभाजीनगर वासियों को होगी दो दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति- केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. कराड का दावा

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Oct 23, 2023 | 08:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
छत्रपति संभाजीनगर: इन दिनों शहर की पेयजल समस्या हल करने हाथ में ली गई 2780 करोड़ रुपए की पेयजल योजना का काम युद्धस्तर पर जारी है। इसके अलावा पुरानी पाईप लाईन के स्थान पर नई पाईप लाईन बिछाने का काम भी मनपा प्रशासन ने जीवन प्राधिकरण के माध्यम से हाथ में लिया है। इस योजना का काम अगले वर्ष फरवरी माह के एंड तक पूरा होकर मार्च महीने में शहरवासियों को दो दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति होगी. यह दावा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने यहां किया। 
सोमवार को डॉ. कराड ने शहर की पेयजल समस्या हल करने  के लिए हाथ में ली नई पेयजल आपूर्ति योजना के काम का जायजा लिया। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. कराड ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने नई पेयजल योजना का काम समय पर पूरा करने को गंभीरता से लिया है। इस योजना का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आज तक 9 से 10 बैठक ले चुका हूं। इन दिनों पुरानी 100 तथा 56 एमएलडी पाइप लाइन की हालत काफी कमजोर होने से पुरानी योजना का पुनर्जीवन करने का काम भी युद्धस्तर पर जारी है। 
 
इस योजना का काम फरवरी माह के अंत तक पूरा होकर 1 मार्च 2024 से शहर वासियों को दो दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति होने का दावा डॉ. कराड ने किया। बता दे कि इन दिनों शहरवासियों को 8 से 10 गैप देकर पेयजल आपूर्ति जारी है। शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाला जायकवाडी बांध करीब 40 प्रतिशत पानी से भरा हुआ है। परंतु शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाईन पूरी तरह जर्जर होने से तत्कालीन फडणवीस सरकार ने 1780 करोड़ की नई पेयजल योजना को मंजूरी दी थी। 
 
इसी दरमियान राज्य में सत्ता परिवर्तन व कोरोना काल में इस योजना के काम को ब्रेक लगा था। उधर, सरकार ने पुरानी पेयजल योजना को पुनर्जीवन करने का काम भी हाथ में लिया है।  उस योजना पर 1 हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च हो रही है। पुरानी योजना को पुनर्जीवित करने का काम भी युद्धस्तर पर जारी है. इस योजना का काम अगले वर्ष फरवरी माह के अंत तक पूरा होकर 1 मार्च 2024 से शहरवासियों को दो दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति होगी। 
 
तत्कालीन ठाकरे सरकार के चलते डेढ़ साल बर्बाद हुआ
प्रेस वार्ता में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने आरोप लगाया कि 2019 में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद सत्ता में आयी ठाकरे सरकार ने योजना की निविदा मंजूर करने में डेढ़ साल का समय बर्बाद किया। जिसके चलते आज इस योजना के काम में देरी हो रही है। तत्कालीन फडणवीस सरकार ने योजना को मंजूरी देते ही निविदा भी जारी की थी। लेकिन, उस योजना के निविदा को मंजूर करने में करीब 18 माह बर्बाद होने से इस योजना को ठाकरे सरकार के कार्यकाल में गति नहीं मिल पायी। यही कारण है कि 1780 करोड़ की नई पेयजल योजना 2780 करोड़ पर जा पहुंची। 

Union minister of state for finance dr karad said drinking water will be supplied on alternate days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2023 | 08:55 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

BMW इंडिया ने बढ़ाई कारों की कीमतें, सितंबर से होगी 3% तक महंगी

2

आज का राशिफल-19 अगस्त 2025: मेष-तुला राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ जानें कैसा रहेगा दिन

3

‘प्रधानमंत्री स्वनिधि’ योजना से चमोली के लोगों को मिल रहा आर्थिक संबल, नागरिक बन रहे आत्मनिर्भर

4

Google Event 2025: पिक्सल 10 सीरीज़ और नए गैजेट्स की होगी धमाकेदार लॉन्चिंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.