Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुनिषा शर्मा के मामले की जांच ‘‘लव जिहाद” के पहलू को ध्यान में रखकर हो: भाजपा विधायक अतुल भातखलकर

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Dec 28, 2022 | 01:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अतुल भातखलकर ने अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले की जांच ‘‘लव जिहाद” के पहलू को ध्यान में रखकर किए जाने की बुधवार को मांग की। अभिनेत्री तुनिषा (21) ने गत शनिवार को टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मामले में उनके सह कलाकार शीज़ान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

भातखलकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पुलिस को लव जिहाद के पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करनी चाहिए।” ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम पुरुषों पर शादी का झांसा देकर हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाने के लिए किया जाता है। तुनिषा की मां ने सोमवार को आरोप लगाया था कि शीज़ान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और तीन से चार महीने तक उसका ‘‘इस्तेमाल” किया।

तुनिषा ने टीवी धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्म में काम किया है। अपनी मृत्यु के समय तुनिषा धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग कर रही थीं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार अन्य राज्यों द्वारा ‘‘लव जिहाद” पर बनाए गए कानूनों पर गौर करेगी और उचित फैसला करेगी। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

‘जो सोनिया गांधी के गुलाम हैं, उन्हें…’, विजय वडेट्टीवार के बयान पर अतुल भातखलकर का विवादित रिएक्शन

कांदिवली ईस्ट में इस भाजपा उम्मीदवार को मिला रवि किशन का साथ, भोजपुरी समाज से की खास अपील

Tunisha sharmas case should be probed keeping in mind the aspect of love jihad bjp mla atul bhatkhalkar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2022 | 01:55 PM

Topics:  

  • Atul Bhatkhalkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.