Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने दिया इस्तीफा, कहा- संगठन में करूँगा काम

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: May 14, 2022 | 04:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अगरतला: त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब देव (Biplab Dev) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य (Satyadev Narayan Arya) को सौंप दिया है। राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए देव ने कहा कि, “उन्होंने संगठन को मजबूती के लिए अपना इस्तीफा दिया है।” गुजरात, उत्तराखंड और के बाद त्रिपुरा चौथा राज्य है जहां चुनाव के पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री को बदला है। 

कल ही थी गृहमंत्री से मुलाकात 

देव ने कल ही दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वहीं इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “पार्टी आलाकमान ने मुझे पद छोड़ने के लिए कहा था, इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है। अगले साल चुनाव होने वाले हैं। पार्टी को जीत दिलाने और संगठन को मजबूत करने के लिए मैं काम करूँगा। आगे पार्टी जो काम देगी उसे एक सामान्य कार्यकर्ता के नाते पूरा करूंगा।

शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक 

विप्लव के इस्तीफा देने के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसी के मद्देनजर शाम आज रात आठ बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम तय किया जाएगा। वहीं इस रेस में तीन नेताओं के नाम चल रहे हैं। जिसमें प्रतिमा भौमिक, जिष्णु देव वर्मा और माणिक साहा हैं। वहीं पर्यवक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े अगरतला पहुंच चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करना पड़ा भारी, BJD ने 6 विधायकों को पार्टी से किया सस्पेंड

केरल चुनाव 2026: ‘अब राज खुल चुका है’, क्या है CPI(M) और BJP का गुप्त समझौता? केसी वेणुगोपाल ने लगाए आरोप

West Bengal Election 2026: ईद पर ममता बनर्जी ने शेयर किया वीडियो, एसआईआर को लेकर रखी बात; जानें क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?

Under the leadership of Biplab Deb, there has been a lot of development in the state in the last 4 years. Today, he has tendered his resignation to the Governor: Union Minister & BJP central observer, Bhupender Yadav pic.twitter.com/agVIDeq63A — ANI (@ANI) May 14, 2022

कई विधायक थे नाराज 

पिछले कई सालो से पार्टी के कई नेता मुख्यमंत्री बिप्लब देव से नाराज चल रहे हैं। इसको लेकर कई नेताओं और विधायकों ने केंद्रीय आलाकमान से इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि, तब आलाकामन ने इसमें हस्तछेप करने से इनकार कर दिया था। लेकिन आगमी चुनाव को देखते हुए इस बार पार्टी ने अपना चाबुक चला दिया।

दो दशक के वाम शासन को हराया 

भाजपा ने 2018 के चुनाव में पिछले दो दशक से काबिज माणिक सरकार के नेतृत्व वाली वाम सरकार को हराकर भाजपा सत्ता में पहुंची थी। भाजपा ने राज्य की 60 सीटों मे से 36 सीट और सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद बिप्लब देव के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई।

Tripura chief minister biplab dev resigned said i will work in the organization

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2022 | 04:38 PM

Topics:  

  • Bharatiya Janata Party
  • BJP
  • Congress
  • TMC
  • Tripura Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.