दोस्त को ‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में गंवाई जान, गलती से फांसी पर झूल गया 18 वर्षीय छात्र
- Written By: अक्सा अंसारी
अप्रैल फूल के चक्कर में छात्र ने गंवाई जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इंदौर: इंदौर में अपने दोस्त को कथित तौर पर ‘‘अप्रैल फूल” बनाने के दौरान गलती से फांसी लगने के कारण 18 वर्षीय छात्र की जान चली गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में अभिषेक रघुवंशी (18) ने सोमवार, एक अप्रैल को अपने एक दोस्त को ‘‘अप्रैल फूल” बनाने के लिए वीडियो कॉल किया और गले में फांसी का फंदा डालकर खुदकुशी का दिखावा करने लगा।
उन्होंने बताया, ‘‘इसी दौरान रघुवंशी जिस स्टूल पर खड़ा था, वह गलती से सरक गया। उसके हवा में लटकते ही गले में फांसी का फंदा कस जाने के कारण उसकी मौत हो गई।” दंडोतिया ने बताया कि रघुवंशी, प्रशासन के एक अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के वाहन चालक का बेटा है।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल को सील कर दिया गया है और छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रघुवंशी की मौत की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-रीवा के बीच अब दौड़ेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को किया रेगुलर, चेक करें नया शेड्यूल
मोहन सरकार की किसानो को सौगात, अब चार गुना मिलेगा मुआवजा, कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार का बड़ा फैसला
Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में सुरक्षित नहीं महिलाये, महिलाओ से लूट और हमलो ने पुलिस सुरक्षा पर उठाये सवाल
भोपाल में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी, नर्मदापुरम रोड के लिए बनेगा 110 करोड़ का नया कॉरिडोर
(एजेंसी)
