Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंडोनेशिया दौरे का फायदा, संभाजीनगर के 13 उद्यमियों को मिला ऑर्डर

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Nov 02, 2023 | 03:58 PM

38वां ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया 2023

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 12 हजार करोड़ का होगा कारोबार
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के 21 उद्यमियों के एक शिष्टमंडल ने हाल ही में इंडोनेशिया (Indonesia) देश का एक सप्ताह का दौरा किया था। दौरे के तुरंत बाद इसमें से संभाजीनगर (Sambhajinagar) के13 उद्यमियों को इंडोनेशिया देश से उत्पादन का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर से 12 हजार करोड़ (Rs 12 Thousand Crore) का कारोबार (Business) होगा। यह जानकारी उद्यमी अर्जुन राव गायके ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 
 
उन्होंने बताया कि  महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष ललित गांधी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने हाल ही में इंडोनेशिया का दौरा किया। इस दौरे में राज्य में नया तकनीकी ज्ञान, पूंजी निवेश, निर्यात वृद्धि के लिए नए क्षेत्र का चयन इस प्रमुख उद्देश्य से चर्चा, करार हुए। महाराष्ट्र के शिष्टमंडल ने मैग्नेटिक महाराष्ट्र का प्रेजेंटेशन पेश किया। बिजनेस ग्रुप के साथ बीटूबी मीटिंग, इंडोनेशिया के कॉन्सुलेट कार्यालय के साथ बैठक, महाराष्ट्र चेंबर तथा इंडोनेशिया में महत्वपूर्ण विषयों पर करार किया गया। 
 
 
38वें ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया 2023 के उदघाटन के लिए औरंगाबाद का शिष्टमंडल उपस्थित था। इसमें औरंगाबाद शहर के 7 उद्योजक शामिल हुए थे। इंडोनेशिया व्यवसाय में 10 प्रतिशत चीनी लोग हैं, उन्होंने वहां का 90 प्रतिशत व्यवसाय अपने कब्जे में रखा है। इंडोनेशिया में केमिकल, फार्मा, फूड तथा पेट्रोकेमिकल के व्यवसाय के लिए प्राधान्य दिया गया है। बाली में हिन्दू मंदिर के लिए विनंती करने पर वहां भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 
 
दिल्ली से बाली तक सीधे हवाई सेवा शुरू की जाएगी। कृषि यह इंडोनेशिया का मुख्य व्यवसाय है। उस देश में खाद व कोयला खनिज का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। महावाणिज्य दूत जनरल एडडी वर्दाेयों ने भारत व इंडोनेशिया के कॉमर्स, पर्यटन व सांस्कृतिक संबंध काफी अच्छे होने की जानकारी उद्यमी अर्जुन गायके ने दी। प्रेस वार्ता में सतीश लोणीकर, मिलिंद सावंगीकर, जयेश गायके उपस्थित थे। 

There will be a business of rs 12 thousand crore between sambhajinagar and indonesia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2023 | 03:58 PM

Topics:  

  • Indonesia

सम्बंधित ख़बरें

1

इंडोनेशिया के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 16 लोग जिंदा जले, सामने आया खौफनाक VIDEO

2

इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलटी बस, 16 यात्रियों की मौत

3

तबाही के मलबे में दबा इंडोनेशिया, अस्पताल-स्कूल-पुल सब तबाह; अब तक 1000 से अधिक मौंते

4

चारो ओर काला धुआं, चीखें और अफरातफरी… जकार्ता में आग ने मचाई तबाही, 20 लोगों की जलकर मौत-VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.