- Hindi News »
- State »
- Thane Borivali Twin Tunnel Gets Approval From Nbwl
15 मिनट में होगा बोरीवली-ठाणे का सफर, ट्विन टनल को NBWL से मिली मंजूरी
- Written By: अनिल सिंह

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
Thane-Borivali Twin Tunnel: आने वाला समय मुंबई से ठाणे (Borivali to thane) की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ़ वाइल्डलाइफ (NBWL) ने ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल (Thane-Borivali Twin Tunnel) को मंजूरी (approval) दे दी है। इस टनल के बन जाने से बोरीवली से ठाणे की यात्रा डेढ़ घंटे की बजाय 15 मिनट में पूरी होगी। बता दें कि 23 सितंबर 2015 को आयोजित निदेशक मंडल की 150वीं बैठक में एमएसआरडीसी द्वारा ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, जिसके बाद 7 जुलाई 2020 को हुई एमएमआरडीए प्राधिकरण की बैठक में इस प्रोजेक्ट को एमएसआरडीसी से एमएमआरडीए में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई। निदेशक मंडल द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार, प्रोजेक्ट एमएमआरडीए को सौंप दिया गया।
संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे से गुजरेगी सुरंग
ट्विन टनल का कंस्ट्रक्शन ठाणे और बोरीवली के बीच प्रस्तावित है, जो की संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे से गुजरेगी। यह टनल बोरीवली की तरफ वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे की तरफ घोड़बंदर रोड के माध्यम से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के बीच सीधा संपर्क बनाएगा। इस टनल का काम 3 पैकेजों में किया जाएगा। पहले पैकेज में एमएमआरडीए बोरीवली की तरफ 5.75 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग का डिजाइन और निर्माण करेगी एवं पैकेज 2 में ठाणे की तरफ 6.05 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग का डिजाइन और निर्माण किया जाएगा। साथ ही तीसरे पैकेज के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, वेंटिलेशन सिस्टम और फायर सिस्टम आदि की खरीद, स्थापना और कमीशनिंग की जाएगी।
ट्रैफिक होगा कम, ईंधन की होगी बचत
इस टनल के बन जाने से ठाणे और बोरीवली के बीच यात्रा 12 किमी कम हो जाएगा और 1 घंटे की बचत होगी। इस टनल से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी और ट्रैफिक भी कम होगा। बता दें कि फिलहाल बोरीवली जाने के लिए घोड़बंदर रोड के रूट पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से बोरीवली से ठाणे का सफर तय करने में 1 से 1.5 घंटे का समय लगता है। लेकिन टनेल रोड बन जाने पर यह दूरी आधी हो जाएगी। यात्रा में समय के साथ-साथ ईंधन की बचत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे-बोरीवली ट्वीन टनेल के लिए टीबीएम ‘नायक’ लांच, सबसे लंबी रोड टनेल होगी तैयार
Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
अल्लाह के नाम पर यौन उत्पीड़न, काला जादू का डर दिखा मां और बेटी को किया निर्वस्त्र, पाखंडी बाबा गिरफ्तार
Thane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
(डॉ संजय मुख़र्जी, एमएमआरडीए कमिश्नर)
यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने ठाणे बोरीवली ट्विन टनल को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
प्रोजेक्ट कॉस्ट- 16600.40 Cr
- कुल लंबाई -11.8 किमी (सुरंग-10.25 किमी और एप्रोच रोड – 1.55 किमी)
- सुरंग का बाहरी व्यास 13.05 मीटर (2 सुरंगें, प्रत्येक 2 लेन + एक आपातकालीन लेन)
- प्रत्येक 300 मीटर पर क्रॉस पैसेज होंगे
- बोरीवली से ठाणे की दूरी: 24 किमी
- सुरंग की लंबाई : 10.8 किमी
- जमीन के नीचे सुरंग की गहराई: 23 मी
Thane borivali twin tunnel gets approval from nbwl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














