- Hindi News »
- State »
- Shiv Sena Is Taking Credit For The Work Done In Fadnavis Government Bjp Alleges
फडणवीस सरकार में हुए कामों का श्रेय ले रही है शिवसेना, बीजेपी ने लगाया आरोप
- Written By: किर्तेश ढोबले

FILE PHOTO
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) द्वारा मुंबई में दो नई मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन करने से पहले विपक्षी भाजपा (BJP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि शिवसेना राज्य में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में किए गए कार्यों का श्रेय ले रही है।
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने ट्वीट किया कि 2014 से 2019 के बीच फडणवीस सरकार के दौरान इन दो मेट्रो लाइन के साथ-साथ कई अन्य लाइन को भी मंजूरी दे दी गई थी और इनका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। प्रदेश भाजपा ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन की स्पष्ट नीति है कि मेट्रो लाइन के निर्माण की जब योजना बनाई जा रही हो तो उसका विरोध करो और जब वे बनकर तैयार हो जाएं तो उद्घाटन करके विकास का श्रेय लो।
सम्बंधित ख़बरें
Akola मनपा में ‘महायुति’ के बीच महाभारत: शिंदे सेना के नगरसेवक सागर भारुका हिरासत में, राजनीति गरमाई!
संभाजीनगर नगर निगम में ‘भूतों’ का डेरा? मंत्री संजय शिरसाट के अतरंगी दावे पर इम्तियाज जलील का पलटवार
महिला आरक्षण: आधी आबादी को अधिकार या ‘राजनीतिक विरासत’ का विस्तार? महाराष्ट्र की महिला सांसदों पर एक रिपोर्ट
शिवसेना ने नागपुर की सभी 6 सीटों पर BLA प्रमुखों का किया ऐलान, फर्जी वोटर्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी!
विपक्षी दल ने दावा किया कि 2019 के अंत में एमवीए सरकार के सत्ता में आने के दौरान कुछ लाइन पर काम भी शुरू नहीं हुआ था। भाजपा ने आरोप लगाया कि लाइन-3 पर काम ठप पड़ गया था, क्योंकि शिवसेना आरे कॉलोनी के बजाय कांजुरमार्ग में एक भूखंड पर कारशेड बनाने पर जोर दे रही है, जो कि कानूनी लड़ाई में फंसा हुआ है। विपक्षी दल ने कहा कि वह शाम को होने वाले उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर रही है, क्योंकि राज्य सरकार ने फडणवीस को आमंत्रित नहीं किया है।(एजेंसी)
Shiv sena is taking credit for the work done in fadnavis government bjp alleges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘खिलाड़ियों को सपोर्ट और चैलेंज करें…,’ Ricky Ponting ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का फार्मूला
Apr 17, 2026 | 04:43 PMShare Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 505 अंक उछला सेंसेक्स; HUL के स्टॉक ने मचाया धमाल
Apr 17, 2026 | 04:36 PMदरोगा के पैर पर चढ़ाई गाड़ी…पूर्व मंत्री के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का उग्र तांडव, हापुड़ में काटा बवाल
Apr 17, 2026 | 04:33 PMईरान पर ग्राउंड इनवेजन की तैयारी में अमेरिका? रूस का बड़ा दावा- शांति वार्ता सिर्फ एक कवर
Apr 17, 2026 | 04:30 PMLove and War की रिलीज डेट फाइनल, 2027 में बड़े पर्दे पर होगी टक्कर, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
Apr 17, 2026 | 04:26 PMअकोला में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को शुभ संयोग, मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन-समृद्धि देंगे ये 5 उपाय
Apr 17, 2026 | 04:22 PMचेरनोबिल में फिर तबाही का डर! 40 साल बाद बढ़ा रेडिएशन का खतरा, रूस के हमले से यूरोप में छाए संकट के बादल
Apr 17, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














