Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब: अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लगी भीषण आग, किसी के हताहत की सूचना नहीं

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: May 14, 2022 | 04:20 PM

Photo: @ANI/ Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

अमृतसर: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब के अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल (Guru Nanak Dev Hospital) में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, पहले यह आग इमारत के पीछे पार्किंग क्षेत्र में एक बिजली ट्रांसफार्मर में लगी थी जिसके बाद आग के लपटों ने अस्पताल के एक्स-रे विभाग को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों और उनके परिचारकों ने समय रहते विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को अस्पताल के बाहर निकाला।

जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच गईं और 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, उपकरणों के नुकसान का अभी अनुमान नहीं लगाया जा सका है, क्योंकि घटना में तीन से अधिक इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है।

#WATCH | Fire broke out in the Guru Nanak Dev Hospital in Amritsar, Punjab. pic.twitter.com/p8ko100hRx — ANI (@ANI) May 14, 2022

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल: रातों-रात छिने मंत्रियों के पावरफुल विभाग, किसे मिली नई जिम्मेदारी

AAP नेता पर फिल्मी स्टाइल में हमला…शादी समारोह में घुसकर सिर में मारी गोली, देखें खौफनाक VIDEO

‘पंजाबी बोलो वरना सीट छोड़ो’, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के साथ बदसलूकी; पंजाब में छिड़ा भाषा विवाद- VIDEO

पंजाब में 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका; जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि, आग ट्रांसफार्मर में लगी थी, जिसे दमकल कर्मियों ने काबू कर लिया है। निकटतम वार्ड के मरीजों को सुरक्षित शिफ्ट कर लिया।शर्मा ने बताया कि, मामले में जांच की जाएगी।  

आगजनी की खबर मिलते ही कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह तथा विधायक डा. अजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री जहां अस्पताल प्रबंधन से मिले। इस हादसे से प्रभावित हुए मरीजों से भी उनका हाल भी पूछा। 

CM  भगवंत मान ने जताया दुख 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि, श्री अमृतसर साहिब में गुरु नानक अस्पताल में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर मिली। फायर फाइटर्स मुस्तैदी से हालात पर काबू पा रहे हैं। परमात्मा की मेहर से किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। मंत्री हरभजन सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं…मैं लगातार राहत कामों को मॉनिटर कर रहा हूं।,

Punjab massive fire breaks out at guru nanak dev hospital in amritsar no casualty reported

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2022 | 04:20 PM

Topics:  

  • fire in hospital
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.