Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बस, दिवाली के पहले नागरिकों को तोहफा

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Nov 03, 2023 | 01:33 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:
छत्रपति संभाजीनगर: दिवाली (Diwali) से ठीक पहले (Before) शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है, केंद्र सरकार की पीएमई बस सेवा योजना के तहत छत्रपति संभाजीनगर (Sambhajinagar) शहर को 100 इलेक्ट्रिक बसें (100 E Buses) मिलेंगी। जिससे नागरिकों और श्रमिकों तथा कॉलेज और स्कूल के छात्रों को बहुत लाभ होगा। यातायात में लगने वाला अधिक समय बचेगा बस अड्डों पर लगने वाली लंबी कतारों से निजात मिलेगी। 
 
100 ई बसों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी 
मनपा आयुक्त और प्रशासक जी श्रीकांत के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी ने केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत प्रस्ताव दिया था। इसमें 100 इलेक्ट्रिक बसों की मांग का प्रस्ताव रखा गया।  बुधवार को आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई कि शहर के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। खबर है कि आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुरेंद्र बागड़े, छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त जी श्रीकांत, सिटी बस के मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय सुपेकर, नोडल अधिकारी ऋषिकेश इंगले और महाराष्ट्र शहरों के अन्य मनपा और स्मार्ट सिटी अधिकारी उपस्थित थे। 
 
 
केंद्र सरकार खरीदेगी बस 
गुरुवार को हुई बैठक के बाद बताया गया कि इस योजना के तहत देशभर के 169 शहरों का चयन किया गया है। पीएमई बस सेवा योजना के तहत केंद्र सरकार शहरों के लिए बसें खरीदेगी। इस दौरान बताया गया कि बसों को चार्ज करने के लिए बुनियादी सुविधाओं और अन्य निर्माण की लागत दी जाएगी। 
 
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव
बस सेवा के लिए स्मार्ट सिटी के तहत जाधववाड़ी में 300 बसों की क्षमता वाला डिपो बनाया जा रहा है। बैठक में बोलते हुए प्रशासक जी श्रीकांत ने शहर में एक और डिपो स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की। स्मार्ट सिटी द्वारा वर्तमान में 100 डीजल बसों के माध्यम से सिटी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा 35 इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द ही शहर में आएंगी। इसके बाद शहर को 100 बसें और मिलेंगी। इससे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

Proposal for 100 e buses approved for sambhajinagar before diwali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2023 | 01:33 PM

Topics:  

  • Diwali

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.