Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ का विरोध करना जितेंद्र आव्हाड को पड़ा भारी, अब पुलिस ने भेजा नोटिस

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Nov 09, 2022 | 01:51 PM

शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ (Har Har Mahadev) को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसी बीच ठाणे में राकांपा (NCP) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग भी रोक दी। इस दौरान मनसे के कार्यकर्ता के साथ मारपीट भी हुई। अब इसी इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड  को नोटिस (Police Notice) जारी किया है।

फिल्म ‘हर हर महादेव’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मॉल में मनसे कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को धारा 141 के तहत नोटिस जारी किया है। वर्तक नगर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। वहीं, इस नोटिस में कहा गया है कि, इस मामले में जांच के लिए मौजूद रहे। या कोर्ट के सामने पेश होने के लिए जो प्रक्रिया की जाती है उसमें सहयोग करें।

इस मामले में NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) और उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही IPC की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। एनसीपी के करीब 50 कार्यकर्ताओं को धारा 141 के तहत नोटिस जारी किया गया है। जांच में शामिल होने और जांच में सहयोग करने का नोटिस दिया गया है।

फिल्म ‘हर हर महादेव’ को लेकर एनसीपी और संभाजी ब्रिगेड ने विवाद शुरू कर दिया है। जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) अपने कार्यकर्ताओं के साथ ठाणे के विवियाना मॉल में आए और फिल्म हर हर महादेव का शो बंद कर दिया। इस दौरान राकांपा कार्यकर्ताओं ने एक दर्शक की पिटाई भी की। इस दर्शक की पिटाई का एक वीडियो सामने आया था। 

Police notice to jitendra awhad in case of har har mahadev movie beating mns worker

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2022 | 01:51 PM

Topics:  

  • Police Notice

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.