Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नग्न अवस्था में करो पूजा, पिता का कर्ज होगा माफ’! बिना कपड़ों के पूजा करने का वीडियो वायरल

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 06, 2022 | 11:12 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: अंधश्रद्धा की ऐसी खबरें सामने आती है, जिस पर हमारा विश्वास करना भी बेहद मुश्किल होता है, आज भी देश में कुछ ऐसी जगहें है जहां बड़े पैमाने में लोग अंधश्रद्धा (Superstition) का पालन करते है, बदलें में उनके साथ जो होता है उसका दुषप्रभाव जिंदगी भर उन पर रहता है, कुछ ऐसी है होश उडा देने वाली खबर कर्नाटक (Karnataka) से सामने आई है। अंधश्रद्धा के हमेशा गलत परिणाम ही दिखाई देते है। आइए जानते है पूरी खबर…. 

कर्नाटक का चौंकाने वाला मामला.. 

आपको बता दें कि अंधश्रद्धा के चलते कर्नाटक में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक लड़के को बिना कपड़ों के पूजा (Worship In The Nude) करने के लिए मजबूर कर दिया गया। जी हां दरअसल यहां पर एक नाबालिग लड़के को पिता का कर्ज चुकाने के लिए जबरन नंगा किया गया, जिसके बाद लड़के का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है। 

पिता का कर्ज उतारने के लिए नग्न पूजा 

दरअसल इस नाबालिग लड़के की उम्र 16 साल है। अगर वह अपने पिता का कर्ज जल्दी से चुकाना चाहता है तो इस लड़के को नग्न पूजा करने के लिए मजबूर किया गया था। जिसके बाद इस लड़के ने भी वैसा ही किया जैसा उससे कहा गया था। लेकिन यह सब करते हुए लड़के का वीडियो लिया गया और उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, अंधश्रद्धा में आज भी लोग इस कदर डूबे है इसका उदाहरण लोगों को फिर से मिल गया। 

 

आरोपियों को किया गिरफ्तार 

अंधश्रद्धा में डूबे इस अजीबोगरीब हरकत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने आरोपियों की पहचान शरणप्पा तलवार, विरुपनगौड़ा और शरणप्पा ओजान हल्ली के रूप में की है, जो सभी कोप्पल के रहने वाले हैं और इतना ही नहीं बल्कि हैरानी वाली बात तो यह भी है कि यह आरोपी पीड़ित के परिचित हैं।

माता-पिता ने पुलिस को की शिकायत 

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि यह घटना बीते जून महीने की है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इस पूरे मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि लड़के के माता-पिता को वीडियो के बारे में पता चलने के बाद रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके चलते अब हाल ही में इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नौकरी देने का वादा 

इस चौंकाने वाली घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने नाबालिग के माता-पिता से संपर्क किया था और उन्हें हुबली के जल जीवन मिशन में साथ काम करने के लिए भेजने को कहा था। ऐसे में अब पीड़ित लड़के के पिता ने शिकायत में कहा है कि मेरे बेटे को नौकरी देने का वादा किया गया था। इसलिए हमने उसे उनके साथ भेज दिया। लेकिन उसने हमारा विश्वास तोड़ा। फ़िलहाल यह मामला हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह है कि दुनिया में विज्ञान इतना आगे बढ़ गया फिर भी लोग अंधश्रद्धा में जी रहे है। 

Do worship in a nude state fathers debt will be forgiven viral video of worshiping without clothes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2022 | 11:12 AM

Topics:  

  • Karnataka News
  • Viral News

सम्बंधित ख़बरें

1

Viral News: एक साथ घूम रहे थे भाई-बहन…तभी आकर सुबूत मांगने लगी महिला पुलिस, VIDEO ने मचाया बवाल

2

रेखा गुप्ता ने कराई देश की फजीहत! मेसी के सामने गूंजा AQI…AQI का नारा, शर्मसार कर देगा ये VIDEO

3

नीतीश कुमार ने मंच पर खींच दिया महिला डॉक्टर का हिजाब, VIDEO ने मचा दिया बवाल

4

जमकर वायरल हो रहा मुस्लिम परिवार का ये शादी का कार्ड, जिसने भी देखा हो गया कंफ्यूज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.