- Hindi News »
- State »
- Operation Nanhe Farishte Rpf Central Railway Rescues 1064 Children
देवदूत बनी RPF, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के जरिये सेंट्रल रेलवे ने कायम की नई मिसाल
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते (Operation Nanhe Farishte) के जरिये आरपीएफ मध्य रेल ने एक मिसाल कायम की है। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने 1064 बच्चों को बचाया है और सुरक्षित उनके अभिभावकों के पास पहुंचाया है। माता-पिता रेलवे की इस नेक सेवा के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को रेलवे संपत्ति, यात्री क्षेत्र और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी भी निभा रहा है। आरपीएफ मध्य रेल ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान मध्य रेल के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्मों से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारियों के समन्वय से 1064 बच्चों को बचाया है। इसमें चाइल्डलाइन जैसे गैर सरकारी संगठनों की मदद से अपने माता-पिता से दोबारा मिलने वाले लड़के और लड़कियां शामिल हैं।
जो बच्चे किसी झगड़े या कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण या बेहतर जीवन या शहर की चकाचौंध आदि की तलाश में अपने परिवार को बताए बिना रेलवे स्टेशनों पर आते हैं, उन्हें प्रशिक्षित आरपीएफ कर्मियों द्वारा ढूंढा जाता है। ये प्रशिक्षित आरपीएफ कर्मी बच्चों से जुड़ते हैं, उनकी समस्याओं को समझते हैं और उन्हें अपने माता-पिता से दोबारा मिलने के लिए सलाह देते हैं। कई माता-पिता रेलवे की इस नेक सेवा के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान बचाए गए बच्चों का मंडल-वार ब्यौरा इस प्रकार है
मध्य रेल के मुंबई मंडल ने 312 बच्चों को बचाया।
भुसावल मंडल ने सबसे ज्यादा 313 बच्चों को बचाया।
पुणे मंडल ने 210 बच्चों को बचाया।
नागपुर मंडल ने 154 बच्चों को बचाया।
सोलापुर मंडल ने 75 बच्चों को बचाया।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
Birthday Special: प्रभु देवा को शूटिंग के दौरान पड़ा पैरालिसिस अटैक, फिर भी नहीं हारे इंडिया के माइकल जैक्सन
आज की ताजा खबर 3 अप्रैल LIVE: आज असम दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Birthday Horoscope: बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, आज जन्मे जातकों के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार!
Operation nanhe farishte rpf central railway rescues 1064 children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
Apr 03, 2026 | 06:44 AMBirthday Special: प्रभु देवा को शूटिंग के दौरान पड़ा पैरालिसिस अटैक, फिर भी नहीं हारे इंडिया के माइकल जैक्सन
Apr 03, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 3 अप्रैल LIVE: आज असम दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Apr 03, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope: बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, आज जन्मे जातकों के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार!
Apr 03, 2026 | 06:14 AMCar Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी
Apr 03, 2026 | 05:58 AMiPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM










