तुलजापुर: नासिक (Nashik) के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कुछ मुस्लिम युवक ने जबरदस्ती चादर चढाने की कोशिश की। इसके बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) में बवाल मच गया। वहीं, अब राज्य की कुलस्वामिनी मां तुलजाभवानी माता (Tuljabhavani Temple) के मंदिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज से मंदिर में अभद्र कपड़े पहनकर आने पर रोक लगायी गई है। मंदिर में एक बोर्ड लगाया गया है। जिसमें लिखा है कि, ‘जो लोग अश्लील और अभद्र कपड़े पहनकर आते हैं उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। भारतीय संस्कृति और सभ्यता का ध्यान रखें।
तुलजाभवानी मंदिर (Tuljabhavani Temple) में प्रवेश के लिए मंदिर अधिकारियों द्वारा एक नियम बनाया गया है। मंदिर में इस नियम के बोर्ड लगा दिए गए हैं। बरमूडा शॉर्ट्स, हाफ पैंट, भड़काऊ कपड़े और अश्लील कपड़े पहनने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
18 मई को कलेक्टर एवं अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मंदिर एवं मंदिर परिसर में भारतीय संस्कृति से संबंधित बोर्ड लगाये गये हैं। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के तहसीलदार एवं प्रबंधक प्रशासन सौदागर तांदळे एवं सहायक प्रबंधक धर्मिका नागे शितोळे का सभी पुजारियों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अधिकारी-कर्मचारी के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहे।
महिलाओं के लिए ही नहीं पुरुषों के लिए भी अलग नियम
वन पीस, शॉर्ट स्कर्ट, शॉर्ट पैंट पहनकर आने वाली महिलाओं को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल महिलाएं ही नहीं पुरुष भी शॉर्ट पैंट नहीं पहन सकते हैं। मंदिर ने ड्रेस कोड को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं पुरुषों के लिए भी अलग नियम हैं।